Home Sports ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरे मैच में फेल, टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिलेगा मौका!

ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरे मैच में फेल, टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिलेगा मौका!

0
ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरे मैच में फेल, टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिलेगा मौका!

[ad_1]

हाइलाइट्स

पंत ने दोनों मैच में 9-9 रन बनाए
दिनेश कार्तिक हैं अच्छे फॉर्म में

पर्थ. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी राह मुश्किल कर ली है. गुरुवार को वे वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (India vs Western Australia) दूसरे अभ्यास मैच में भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके. वे पहले मैच में भी बतौर ओपनर सिर्फ 9 रन बना सके थे. पिछले 6 टी20 मैच की बात करें तो पंत किसी में भी 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सके हैं. मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 168 रन बनाए हैं. मालूम हो कि टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है. टीम इंडिया अपने पहले मुकाबले में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी.

ऋषभ पंत ने 10 अक्टूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में 16 गेंद पर 9 रन बनाए थे. गुरुवार को वे 11 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए. एक छक्का भी जड़ा. समाचार लिखे जाने तक भारत ने 6 ओवर के पावरप्ले के बाद एक विकेट पर 29 रन बना लिए थे. मैच में कप्तानी कर रहे केएल राहुल 20 गेंद पर 13 और दीपक हुडा 5 गेंद पर 5 रन बनाकर डटे हुए हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाए 27 रन
इससे पहले 25 साल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंंदौर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 में 27 रन बनाए थे. वे बतौर ओपनर उतरे थे और 14 गेंद का सामना किया. 3 चौका और 2 छक्का जड़ा था. वहीं टी20 एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 20, श्रीलंका के खिलाफ 17 और पाकिस्तान के खिलाफ 14 रन बनाए थे.

अश्विन ने एक ओवर में झटके 3 विकेट, हर्षल पटेल ने भी की बेहतरीन वापसी, पर मिला बड़ा लक्ष्य

ऋषभ पंत को लगातार सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से कड़ी टक्कर मिल रही है. कार्तिक आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. पंत ने अब तक ओवरऑल 164 पारियों में 4328 रन बनाए हैं. 2 शतक और 22 अर्धशतक लगाया है. स्ट्राइक रेट 145 का है.

Tags: Australia, India vs Australia, Rishabh Pant, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here