Home Sports बाबर आजम के पीछे हाथ धोकर पड़े शाहिद अफरीदी…कहा- उन्हें मानसिकता में बदलाव…

बाबर आजम के पीछे हाथ धोकर पड़े शाहिद अफरीदी…कहा- उन्हें मानसिकता में बदलाव…

0
बाबर आजम के पीछे हाथ धोकर पड़े शाहिद अफरीदी…कहा- उन्हें मानसिकता में बदलाव…

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से दर्ज की जीत.
बांग्लादेश के खिलाफ बाबर आजम ने खेली अर्धशतकीय पारी.

नई दिल्ली. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) पिछले कुछ समय से अपनी धीमी बल्लेबाजी को लेकर चर्चित हैं. वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) भी उनकी आलोचना करने से पीछे नहीं हटे. दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले बाबर आजम ने एक बयान दिया था, जिसे शाहिद अफरीदी ने निशाने पर लेकर बाबर को खरी-खरी सुना दी हैं.

बाबर आजम ने मैच से पहले कहा था कि वह बांग्लादेश की टीम को 160 रनों का लक्ष्य देना चाहते थे. उनके इस बयान पर शाहिद अफरीदी ने कहा है कि बाबर को अच्छी मानसिकता के साथ मैदान में उतरना चाहिए. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में 7 विकेट से मात दी है. कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच एक मजबूत साझेदारी देखने को मिली.

‘बाबर को बड़ी मानसिकता रखनी चाहिए’- शाहिद अफरीदी

पूर्व कप्तान ने अपने बयान में कहा, ‘बाबर आजम अपनी मानसिकता से बड़ा सोचने की आवश्यकता है. यदि बाबर बांग्लादेश के खिलाफ 160 रनों के लक्ष्य के बारे में बारे में सोच रहे हैं तो वे बड़ी टीमों के खिलाफ कैसी रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे.’

केएल राहुल धीमी बल्लेबाजी करके मुश्किल में फंसे, सोशल मीडिया पर फैंस ने बनाया निशाना

मोहम्मद रिजवान रहे मैच के हीरो

बांग्लादेश के खिलाफ सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को उनकी बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. विकेटकीपर- बल्लेबाज मौजूदा समय में आईसीसी टी20 रैंकिग में शीर्ष पर हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 56 गेंदो में 4 चौकों की मदद से 69 रनों की पारी खेली. वहीं, कप्तान बाबर आजम ने 40 गेंदो में 9 चौकों की मदद से 55 रन बनाए.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा. बाबर और रिजवान के अलावा बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदो 45 रनों की तूफानी पारी खेली और इस मैच को पाकिस्तान की झोली में डाल दिया.

Tags: Babar Azam, Mohammad Rizwan, Pakistan vs Bangladesh, Shahid afridi

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here