Home Sports शाहीन अफरीदी पर हमला करके ही बचा जा सकता है, गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों क्यों दी ऐसी सलाह

शाहीन अफरीदी पर हमला करके ही बचा जा सकता है, गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों क्यों दी ऐसी सलाह

0
शाहीन अफरीदी पर हमला करके ही बचा जा सकता है, गंभीर ने भारतीय खिलाड़ियों क्यों दी ऐसी सलाह

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से हो रहा है शुरू
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 को

नई दिल्ली. भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत को पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का आक्रामक ढंग से सामना करना चाहिए, न कि उसके सामने विकेट बचाने के बारे में सोचना चाहिए. भारत का सामना मेलबर्न में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से (IND vs PAK) होगा. घुटने की चोट के कारण एशिया कप से बाहर रहे अफरीदी को आगामी टी20 वर्ल्ड कप में (T20 World Cup 2022) भारतीय बल्लेबाजों के लिए कड़ी चुनौती माना जा रहा है. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने टीम इंडिया की शुरुआत ही बिगाड़ दी थी. इसके कारण पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार भारतीय टीम को हराने में सफल हुई थी.

गौतम गंभीर ने स्टार स्पोटर्स के कार्यक्रम गेमप्लान में कहा, ‘शाहीन अफरीदी के सामने विकेट बचाने की मत सोचो. उसके खिलाफ रन बनाने के बारे में सोचो. जब आप विकेट बचाने के लिए खेलने लगोगे, तो सब कुछ बहुत छोटा हो जाएगा. बैकलिफ्ट, फुटवर्क सब. टी20 क्रिकेट में इस सोच के साथ नहीं खेला जा सकता.’ उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि वह खतरनाक गेंदबाज है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को उसके खिलाफ रन बनाने ही होंगे. भारत के पास शीर्ष तीन या चार शानदार बल्लेबाज हैं, जो अफरीदी के सामने रन बना सकते हैं.

बाबर और रिजवान को मत दो जगह
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भारतीय गेंदबाजों को सलाह देते हुए कहा कि बाबर आजम या मोहम्मद रिजवान को जगह मत दो. रिजवान पावरप्ले में काफी आक्रामक खेलता है. बाबर को समय लगता है. इनके खेल को समझकर गेंदबाजी करनी होगी. इस बीच भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. गुरुवार को उसे एक वॉर्मअप मैच में वेस्टर्न साउथ अफ्रीका से हार मिली.

पाकिस्तान की महिला टीम एक रन से हराकर फाइनल से बाहर, अब भारत की भिड़ंत श्रीलंका से

टीम इंडिया को लंबे समय से टी20 ट्रॉफी का इंतजार है. टीम ने 2007 में एकमात्र बार खिताब जीता था. इस टीम में इरफान पठान और गौतम गंभीर भी शामिल थे. टीम की अगुआई एमएस धोनी कर रहे थे.

Tags: Gautam gambhir, India Vs Pakistan, Pakistan, Shaheen Afridi, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here