Home Breaking News हुआ चमत्कारः तेजप्रताप बोले- साईं बाबा का सीरियल देखकर भभूत मांगी, सुबह टेबल पर पड़ी मिली

हुआ चमत्कारः तेजप्रताप बोले- साईं बाबा का सीरियल देखकर भभूत मांगी, सुबह टेबल पर पड़ी मिली

0

[ad_1]

तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव
– फोटो : पीटीआई

ख़बर सुनें

बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपने साथ हुए एक चमत्कार का दावा किया है। उनका कहना है कि कल उन्होंने साईं बाबा सीरियल देखकर बाबा से भभूत मांगी थी और अगली सुबह वो भभूत उनके ऑफिस की टेबल पर पड़ी मिली।

तेजप्रताप यादव ने कहा कि मैंने शिरडी वाले साईं बाबा को याद करते हुए सोचा कि काश मुझे आशीर्वाद स्वरूप उनकी भभूत मिल जाए। दूसरे दिन सुबह जब मैं अपने आवास के कार्यालय पहुंचा तो देखा कि टेबल शिरडी से आई साईं बाबा की भभूत का पैकेट रखा हुआ था। ये देखकर मैं हैरान हो गया।  

तेजप्रताप यादव ने भभूत के दो पैकेट को दिखाते हुए कहा कि यह चमत्कार है। शिरडी बाबा, भगवान कृष्ण और महादेव की कृपा है। उनके परिवार को आशीर्वाद स्वरूप यह मिला है। उनके पिता लालू प्रसाद और उनकी मां राबड़ी देवी भी शिरडी जा चुके हैं। तेजप्रताप यादव ने बताया कि वे और पिता लालू प्रसाद शिरडी साईं ट्रस्ट के सदस्य हैं।

साईं बाबा के दर्शन करने शिरडी जाएंगे तेज
तेजप्रताप यादव साईं बाबा के साथ ही कृष्ण और शिव के बड़े भक्त हैं। कृष्ण की पावन धरती वृंदावन तो वे अक्सर जाते रहते हैं। अपने आवास में भी इन देवताओं को स्थापित कर पूजा करते हैं। तेजप्रताप यादव ने कहा कि वे जल्द ही फिर से शिरडी वाले साईं बाबा के दर्शन करने जाएंगे।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here