[ad_1]

ऐ जिंदगी फिल्म रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
ऐ जिंदगी
कलाकार
रेवती
,
सत्यजीत दुबे
,
मृणमयी गोडबोले
,
श्रीकांत वर्मा
और
हेमंत खेर
लेखक
अनिर्बान बोस
निर्देशक
अनिर्बान बोस
निर्माता
शिलादित्य बोरा
रिलीज डेट
14 अक्टूबर 2022
डॉक्टरी के पेशे से आकर हिंदी सिनेमा में बतौर कलाकार नाम कमाने वालों की श्रीराम लागू से लेकर मोहन अगाशे और अदिति गोवित्रिकर तक लंबी फेहरिस्त रही है। संगीतकार अर्को, पलाश सेन और गायक मेयांग चांग भी डॉक्टर ही हैं, लेकिन ऐसा शायद ही कोई दूसरा उदाहरण मिलता हो जब किसी डॉक्टर ने किसी खास मकसद को लेकर फिल्म निर्देशक बनने की ठान ली हो। अमेरिका में डॉक्टरी करने वाले अनिर्बान बोस की कहानी कुछ ऐसी है। पेशे से वह गुर्दे से संबंधित बीमारियों के डॉक्टर (नेफ्रोलॉजिस्ट) हैं। मोहन फाउंडेशन नामक अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले एक संगठन के चंदा इकट्ठा करने वाले कार्यक्रम में गए और वहां उन्होंने सुनी एक ऐसी सच्ची कहानी कि उन्होंने इस पर फिल्म बनाने की ठान ली। अनिर्बान अपने चिकित्सकीय अनुभवों से उपजी कहानियों पर तीन किताबें पहले ही लिख चुके हैं, लेकिन इस बार मामला एक ऐसा संदेश दुनिया भर में प्रसारित करने का था जिसे समझने के लिए लिए दूसरों को तैयार करना आसान नहीं है।
[ad_2]
Source link