[ad_1]

आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरींचस
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरिनचास ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ऐसे समय में तेजी से उभर रही है जब दुनिया मंदी की संभावनाओं का सामना कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था छूने के लिए देश को अभी और भी महत्वपूर्ण संरचनात्मक सुधारों की आवश्यकता है।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था की बराबरी करने का माद्दा भारत में
भारत के 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर एक सवाल के जवाब में, गौरींचस ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि वह निश्चित रूप से मानते हैं कि यह प्राप्त करने योग्य है। उन्होंने कहा कि मेरा मतलब है, हमने अतीत में कई देशों को बहुत तेजी से विकास करते हुए देखा है और वास्तव में बहुत तेजी से विकास किया भी है। उन्होंने कहा कि कई देशों के लिए अमेरिकी अर्थव्यवस्था की बराबरी करना थोड़ा कठिन है लेकिन भारत जैसी अर्थव्यवस्था के लिए निश्चित रूप से एक बड़ी संभावना है। ऐसा करने के लिए, भारत को कई संरचनात्मक सुधार करने की जरूरत है।
[ad_2]
Source link