Home Sports VIDEO: राजेश्वरी गायकवाड़ की हैट्रिक के लिए कैप्टन कौर ने मैदान में बनाया चक्रव्यूह, रणनीति देख दिग्गज दहले

VIDEO: राजेश्वरी गायकवाड़ की हैट्रिक के लिए कैप्टन कौर ने मैदान में बनाया चक्रव्यूह, रणनीति देख दिग्गज दहले

0
VIDEO: राजेश्वरी गायकवाड़ की हैट्रिक के लिए कैप्टन कौर ने मैदान में बनाया चक्रव्यूह, रणनीति देख दिग्गज दहले

[ad_1]

हाइलाइट्स

राजेश्वरी की हैट्रिक के लिए कैप्टन कौर ने मैदान में बनाया चक्रव्यूह
25 गज के अंदर नौ खिलाड़ियों को किया तैनात
भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंची

नई दिल्ली. महिला एशिया कप 2022 (Women’s Asia Cup 2022) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को भारतीय महिला टीम और थाईलैंड महिला टीम के बीच सिलहट में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 74 रनों से शानदार जीत मिली. इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम इतिहास रचते हुए आठवीं बार फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर गई है.

मैच के दौरान कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) काफी एक्टिव नजर आईं. एक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह नौ खिलाड़ियों के साथ 25 गज के दायरे में फील्डिंग करते हुए नजर आ रही हैं. इस अल्ट्रा अग्रेसिव फील्डिंग के लगाने की एकमात्र वजह थी राजेश्वरी गायकवाड़ (Rajeshwari Gayakwad) की हैट्रिक..

यह भी पढ़ें- ब्रेट ली ने भारतीय चयनकर्ताओं पर कसा तंज कहा- आपके पास विश्व की सबसे अच्छी कार है, फिर भी…

भारतीय टीम के लिए 19वां ओवर गायकवाड़ डाल रही थीं. उन्होंने अपने इस ओवर की चौथी गेंद पर पहले कप्तान नरुमोल चायवाई को एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद अगली गेंद पर फनिता माया को बोल्ड कर दिया. लगातार दो गेंदों पर दो विकेट चटकाने के बाद गायकवाड़ हैट्रिक पर थीं.

कैप्टन कौर ने उनकी हैट्रिक पूरी होने में भरसक कोशिश की, लेकिन वह नाकामयाब रहीं. उन्होंने 19वें ओवर में नौ खिलाड़ियों को 25 गज के अंदर खड़ा कर दिया, लेकिन आखिरी गेंद पर गायकवाड़ सफलता हासिल करने से चूक गईं.

बात करें इस मुकाबले में राजेश्वरी गायकवाड़ के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने टीम के लिए कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने 2.50 की इकोनॉमी से महज 10 रन खर्च करते हुए दो सफलता प्राप्त की.

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा (Shafali Verma) को 42 रनों की विस्फोटक पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 28 गेंद में 150.00 की स्ट्राइक रेट से 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का निकला.

Tags: Asia cup, Harmanpreet kaur, India Women, Rajeshwari Gayakwad, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here