[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत आज अपना दूसरा प्रैक्टिस मैच खेल रहा है
विराट कोहली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं
लेकिन फील्डिंग करने मैदान में उतरे कोहली
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) का आगाज बस कुछ ही दिनों में होने वाला है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है और टीम ने यहां अपने पहले ही प्रैक्टिस मैच में जीत हासिल की है. पहले प्रैक्टिस मुकाबले में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान में नहीं उतरे थे. वहीं दूसरे अभ्यास मुकाबले में भी वह मैदान में नहीं उतरे. लेकिन मैच के दौरान वह क्षेत्ररक्षण करते हुए नजर आए. इस पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. किंग कोहली के फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
विराट कोहली भले ही दूसरे प्रैक्टिस मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है, लेकिन फिर भी वह अपनी भूमिका निभाते मैदान पर दिखाई देख रहे हैं. एक फैन ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग करते हुए वीडियो बनाया और ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
Rohit sharma & Virat kohli during fielding in practice match. pic.twitter.com/d9Qt8byx7j
— Cricpedia (@_Cricpedia) October 13, 2022
रोजर बिन्नी के BCCI अध्यक्ष बनने की संभावना पर क्या बोले रवि शास्त्री?
बता दें कि विराट कोहली से इस साल विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है. वह एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टी20 विश्व कप में दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था. उनके आखिरी तीन पारियों की अगर बात करे तो उन्होंने एक अर्धशतक जड़ा है और एक बार अर्धशतक बनाने से एक रन से चूक गए थे.
विराट कोहली के अलावा सूर्यकुमार यादव और युजवेंद्र चहल भी इस मैच में नहीं खेल रहे है. सूर्यकुमार यादव ने पहले मैच में अर्धशतक जड़ा था. वही चहल ने दो विकेट झटके थे. आज के मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को कप्तानी से दूर रखा है. उन्होंने ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को कप्तानी थमाई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : October 13, 2022, 18:51 IST
[ad_2]
Source link