[ad_1]
हाइलाइट्स
नसीम शाह और हारिस रऊफ को मिले 2-2 विकेट
हैदर अली ने भी खेली 31 रनों की आक्रामक पारी
क्राइस्टचर्च. बाबर आजम (Babar Azam) की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले बूस्टर डोज मिला है. उसने टी20 ट्राई सीरीज (New Zealand T20I Tri Series) के फाइनल में मेजबान न्यूजीलैंड को 5 विकेट से बड़ी शिकस्त दी है. मैच में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान दोनों हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल सके. मोहम्मद नवाज ने एक बार फिर बेहतरीन पारी खेली और 38 रन बनाकर नाबाद रहे. मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 163 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान ने लक्ष्य को 19.3 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया. वर्ल्ड कप के मुकाबले (T20 World Cup 2022) 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. कप्तान बाबर आजम 14 गेंद पर 15 रन बनाकर ऑफ स्पिनर मिचेल ब्रेसवेल का शिकार हुए. शान मसूद ने भी 21 गेंद पर 19 रन बनाए. इस बीच शानदार फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 29 गेंद पर 34 रन बनाकर लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का शिकार हुए और पाकिस्तान की टीम मुश्किल में आ गई है. इसके बाद मोहम्मद नवाज और हैदर अली ने बेहतरीन साझेदारी करके टीम की जीत पक्की कर दी.
अर्धशतकीय साझेदारी की
74 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद मोहम्मद नवाज और हैदर अली ने 26 गेंद पर 56 रन की साझेदारी करके टीम को जीत की पटरी पर ले आए. हैदर अली ने 15 गेंद पर 31 रन बनाए. स्ट्राइक रेट 207 का रहा. 3 चौका और 2 छक्का लगाया. वहीं ऑलराउंडर नवाज 22 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट नहीं हुए. स्ट्राइक रेट 173 का रहा. 2 चौके और 3 छक्के लगाए. आसिफ अली एक रन बनाकर आउट हुए. टीम को अंतिम 3 ओवर में जीत के लिए 23 रन बनाने थे.
18वां ओवर ट्रेंट बोल्ट ने डाला. उन्होंने 12 रन दिए. अब 12 गेंद पर 11 रन चाहिए थे. 19वें ओवर में टिम साउदी ने 7 रन दिए. अंतिम ओवर में उसे जीत के लिए 4 रन बनाने थे. टिकनर की पहली 3 गेंद पर पाकिस्तान ने जरूरी रन बना लिए. इफ्तिखार अहमद 14 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद रहे. एक चौका और एक छक्का लगाया. उन्होंने नवाज के साथ 20 गेंद पर 36 रन की नाबाद साझेदारी की.
शाहीन अफरीदी भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया रवाना, फोटो शेयर कर जताया आभार
इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान केन विलियमसन ने 38 गेंद पर 59 रन बनाए. 4 चौका और 2 छक्का लगाया. इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 29 और मार्क चैपमैन ने 25 रन बनाए. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह और हारिस रऊफ को 2-2 विकेट मिले.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Kane williamson, New Zealand, Pakistan, Pakistan vs New Zealand, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 14, 2022, 10:51 IST
[ad_2]
Source link