[ad_1]
मेलबोर्न. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर लगे कप्तानी प्रतिबंध को हटाए जाने की खबरों के बीच महान क्रिकेटर ग्रेग चैपल ने कहा है कि 35 वर्षीय वॉर्नर को राहत मिल जानी चाहिए. चैपल का महसूस करना है कि अब माफ करने और भूल जाने का समय आ गया है. एरॉन फिंच के वनडे कप्तानी से संन्यास लेने के बाद वॉर्नर के वनडे टीम की कमान संभालने की संभावना बढ़ गई है, लेकिन समझा जाता है कि इस रास्ते में कई बाधाएं हैं जिसमें सबसे बड़ी बाधा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अपनी आचार संहिता को नए सिरे से लिखना होगा.
वर्ष 2018 में केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ के मामले वॉर्नर सहित तीन खिलाड़ियों पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रतिबंध लगाया था. वॉर्नर को उनके शेष प्रोफेशनल करियर में कप्तानी संभालने से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था. प्रतिबंध पूरा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम में वापसी करने वाले वॉर्नर ने टीम की कई उल्लेखनीय जीतों में अहम योगदान दिया है जिसमें पिछले वर्ष यूएई में टी20 विश्व कप की खिताबी जीत भी शामिल है. इसके बाद उनका व्यवहार भी सर्वश्रेष्ठ दिखाई दिया है जिससे टेस्ट कप्तान पैट कमिंस सहित कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से वॉर्नर पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया है.
‘सोया हुआ व्यक्ति जाग सकता है, लेकिन…’ : सलमान बट ने टी20 विश्व कप टीम पर PAK सेलेक्टर्स को घेरा
चैपल ने कहा कि हर किसी को दूसरा मौका दिया जाना चाहिए, जबकि सीए के प्रमुख आचार संहिता में एक नया नियम जोड़ने पर विचार कर रहे हैं कि लम्बी अवधि के प्रतिबंधों की अच्छे व्यवहार के आधार पर समीक्षा की जा सके. चैपल ने कहा कि अब समय आ गया है कि वॉर्नर को कप्तान की भूमिका में वापस लाया जाए. अब समय है कि माफ करो और भूल जाओ की नीति पर आगे बढ़ा जाए. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह फैसला बदला जाना चाहिए.’
फिंच के वनडे से संन्यास के बाद इस बात की प्रबल संभावना है कि वॉर्नर को वनडे टीम की कप्तानी संभालने के लिए कहा जाए. बिग बैश लीग की टीम सिडनी थंडर भी वॉर्नर को आगामी संस्करण के लिए टीम का कप्तान बनाना चाहती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia, David warner, Greg Chappell
FIRST PUBLISHED : October 14, 2022, 14:57 IST
[ad_2]
Source link