[ad_1]

गुड बैड गर्ल रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
गुड बैड गर्ल
कलाकार
समृद्धि दीवान
,
गुल पनाग
,
वैभव राज गुप्ता
,
जैन खान
,
सोहम मजूमदार
,
राजेन्द्र सेठी
,
राजेश शर्मा
और
शीबा चड्ढा आदि
लेखक
ताहिरा नाथ
और
निखिल अरोड़ा
निर्देशक
अभिषेक सेनगुप्ता
निर्माता
विकास बहल
और
अनुराग श्रीवास्तव
ओटीटी
सोनी लिव
ये संयोग ही हो सकता है कि जिस दिन देश की सर्वोच्च अदालत ने भारत सरकार से पद्मश्री पुरस्कार पा चुकीं और मुंबई में खुद को ‘कॉन्टेंट क्वीन’ का तमगा देकर इतराने वाली एकता कपूर को उनकी ट्रिपल एक्स सीरीज के लिए आईना दिखाया, उसी दिन मैंने सोनी लिव की वेब सीरीज ‘गुड बैड गर्ल’ देखनी शुरू की। फिल्म ‘सुपर 30’ बनाकर जो कुछ विकास बहल ने बतौर फिल्मकार कमाया था, उसे वह ऐसी सीरीज बनाकर गंवा रहे हैं। इस सीरीज को देखने के बाद अगर दिमाग में पहला सवाल ये आए कि ‘अपराधी कौन?’ तो इस सवाल का एक ही जवाब है विकास बहल। अपने ओटीटी ग्राहकों से साल भर की अग्रिम धनराशि वसूल कर लेने वाले ओटीटी संचालकों पर ऐसी सीरीज बनाने के लिए उपभोक्ता अदालत में मामला भी चलना चाहिए। ‘सिर्फ वयस्कों के लिए’ का ठप्पा लगाकर भी इतनी घटिया सीरीज ग्राहकों को बेचने का किसी ओटीटी को अधिकार नहीं होना चाहिए।
[ad_2]
Source link