[ad_1]

फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना।
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
रूस के मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में शुक्रवार अल-सुबह ही बम रखे होने की सूचना मिली। फ्लाइट सुबह करीब 3.20 बजे दिल्ली में लैंड हुई। सभी क्रू के सदस्यों और यात्रियों को आनन-फानन में उतारा गया। फिलहाल अधिकारी विमान की जांच कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
इससे पहले पिछले हफ्ते ही डीजीसीए को ईरान से चीन जा रही एक फ्लाइट में भी बम होने की सूचना मिली थी। तब भारत की तरफ से एहतियात बरतते हुए ईरान की महान एयर की इस फ्लाइट को जयपुर में लैंड करने की पेशकश की गई थी। वायुसेना ने फ्लाइट को लैंड कराने के लिए सुखोई लड़ाकू विमान भी भेजे थे। हालांकि, बाद में इस फ्लाइट में बम की सूचना झूठी साबित हुई थी।
[ad_2]
Source link