[ad_1]

कोड नेम तिरंगा रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
कोड नेम तिरंगा
कलाकार
परिणीति चोपड़ा
,
हार्डी संधू
,
शरद केलकर
,
दिब्येंदु भट्टाचार्य
,
शिशिर शर्मा
,
रजित कपूर
और
सव्यसाची भट्टाचार्य आदि
लेखक
रिभु दासगुप्ता
निर्देशक
रिभु दासगुप्ता
निर्माता
रिलायंस एंटरटेनमेंट
,
टी सीरीज
और
विवेक अग्रवाल
रिलीज डेट
14 अक्तूबर 2022
विस्तार
1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘चोरी मेरा काम’ में एक दृश्य है जिसमें शंकर बने अशोक कुमार का अपहरण होता है और उन्हें आंखों पर पट्टी बांधकर एक गुप्त स्थान पर ले जाया जाता है। बाद में शंकर अपने साथियों के साथ उसी जगह पर वापस आता है। वह फिर से अपनी आंखों पर पट्टियां बांधता है। पिछली बार उसने अपनी नब्ज गिननी शुरू कर दी थी और धड़कनों की गिनती के हिसाब से ही उसने रास्ते के मोड़ याद कर रखे हैं। वह फिर से अपनी धड़कनों की गिनती शुरू करता है और आंखों पर पट्टी बांधकर अपने साथियों को ठीक उसी जगह वापस पहुंचा देता है। 47 साल बाद यही दृश्य फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ में दोहराने की कोशिश की गई है, लेकिन फिल्म का असल सार लेखक, निर्देशक रिभु दासगुप्ता शायद समझ ही नहीं पाए।
[ad_2]
Source link