Home Breaking News Doctor G Day 1 Collection: ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ से भी पीछे पहुंचे आयुष्मान, ‘डॉक्टर जी’ का इतना रहा कलेक्शन

Doctor G Day 1 Collection: ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ से भी पीछे पहुंचे आयुष्मान, ‘डॉक्टर जी’ का इतना रहा कलेक्शन

0
Doctor G Day 1 Collection: ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ से भी पीछे पहुंचे आयुष्मान, ‘डॉक्टर जी’ का इतना रहा कलेक्शन

[ad_1]

एक तयशुदा फॉर्मूले पर ही लगातार फिल्में बनाते जा रहे अभिनेता आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ‘डॉक्टर जी’ के पहले दिन के कलेक्शन ने उनके करियर के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन शुरुआती रुझानों के हिसाब से उनकी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ से भी कम रहा है। फिल्म ‘डॉक्टर जी’ निर्देशक अनुभूति कश्यप की डेब्यू फिल्म है और इसे टाइम्स ऑफ इंडिया समूह की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी जंगली पिक्चर्स ने बनाया है।

Doctor G Review: साथी कलाकारों के कमाल से निखरी ‘डॉक्टर जी’, शेफाली, शीबा और आयशा ने संभाली आयुष्मान की फिल्म

2500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई फिल्म

आयुष्मान खुराना बीते लंबे अरसे से एक ही फॉर्मूले पर फिल्म बनाते आ रहे हैं। ये फॉर्मूला है समाज के लिए वर्जित किसी विषय में एक मध्यमवर्गीय युवक के संघर्ष को फिट कर देना। इस फॉर्मूले को हालांकि उन्होंने अपनी पिछली ‘अनेक’ में तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन अपने अभिनय में किसी तरह की नवीनता न ला पाने का खामियाजा उन्हें उस फिल्म में भी उठाना पड़ा था। अब 14 अक्तूबर को देश के करीब 2500 स्क्रीन्स में रिलीज हुई फिल्म ‘डॉक्टर जी’ को भी बंपर ओपनिंग मिलती नहीं दिख रही है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक फिल्म ‘डॉक्टर जी’ पहले दिन करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये कमाती दिख रही है।

35 करोड़ रुपये में बनी फिल्म

आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म ‘अनेक’ का पहले दिन का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर 1.77 करोड़ रुपये रहा था और उनके करियर की टर्निंग प्वाइंट माने जाने वाली फिल्म ‘विकी डोनर’ ने साल 2012 में रिलीज के पहले दिन 1.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अपनी लागत के हिसाब से फिल्म ‘विकी डोनर’ ने दोगुनी से भी ज्यादा कमाई करके हिट फिल्म का तमगा पाया था। लेकिन, 35 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ‘डॉक्टर जी’ का पहले दिन का कलेक्शन फिल्म के बजट का 10 फीसदी के करीब यानी 3.5 करोड़ रुपये होने स इसके मेकर्स ने राहत की सांस ली है। हालांकि, पहले दिन का कलेक्शन लागत का 20 फीसदी होने से फिल्म के हिट होने की संभावना बढ़ जाती है।

अगली फिल्म ‘ऐन एक्शन हीरो’

फिल्म ‘अनेक’ के बाद निर्देशक अनुभव सिन्हा की तैयारी आयुष्मान खुराना और तापसी पन्नू को लेकर एक फिल्म और शुरू करने की थी लेकिन ये फिल्म फिलहाल शुरू होती नहीं दिख रही है। आयुष्मान खुराना ने हाल ही में फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की सीक्वेल अनन्या पांडे के साथ घोषित की है। इसके अलावा निर्देशक अनिरुद्ध अय्यर की फिल्म ‘ऐन एक्शन हीरो’ बनकर तैयार हो चुकी है और इसको इसी साल 2 दिसंबर को रिलीज करने की तैयारियां चल रही हैं। फिल्म ‘डॉक्टर जी’ के पहले दिन का कलेक्शन उम्मीद से काफी कम होने का खामियाजा फिल्म ‘ऐन एक्शन हीरो’ को उठाना पड़ सकता है।

पिछली 10 फिल्मों की ओपनिंग

आयुष्मान खुराना की पिछली 10 फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन इस प्रकार रहा है:

 

फिल्म पहले दिन का कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
अनेक (2022) 01.77
चंडीगढ़ करे आशिकी (2021)  03.75
शुभ मंगल ज्यादा सावधान (2020) 09.55
बाला (2019) 10.15
ड्रीम गर्ल (2019) 10.05
आर्टिकल 15 (2019) 05.02
बधाई हो (2018) 07.65
अंधाधुन (2018) 02.70
शुभ मंगल सावधान (2017) 02.71
बरेली की बर्फी (2017) 02.42



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here