Home Breaking News Faridabad: करवा चौथ का व्रत खुलवाने के कुछ घंटे बाद उजड़ा सुहाग, ‘यमराज’ बन शशिकांत की कार के सामने आया कुत्ता

Faridabad: करवा चौथ का व्रत खुलवाने के कुछ घंटे बाद उजड़ा सुहाग, ‘यमराज’ बन शशिकांत की कार के सामने आया कुत्ता

0
Faridabad: करवा चौथ का व्रत खुलवाने के कुछ घंटे बाद उजड़ा सुहाग, ‘यमराज’ बन शशिकांत की कार के सामने आया कुत्ता

[ad_1]

मृत शशिकांत इसी कार में था सवार

मृत शशिकांत इसी कार में था सवार
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

फरीदाबाद सेक्टर 16 क्यूआरजी हॉस्पिटल के सामने एक कार संतुलन बिगड जाने से पलट गई। घटना में कार चालक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक लुधियाना से फरीदाबाद अपनी ससुराल में करवा चौथ मनाने आया था। व्रत खुलवाने के बाद अपने साले को साथ लेकर ओल्ड फरीदाबाद चौक पर चाय पीने चला गया। वापस लौटते समय हादसे में उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया है। घायल युवक को इलाज चल रहा है। 

जांच आधिकारी एएसआई नासिर खान ने बताया मृतक की पहचान पंजाब के लुधियाना स्थित चंदरपुर नगर निवासी शशिकांत (36) के रूप में हुई है। ओल्ड फरीदाबाद बैंड मार्केट के पास उसका ससुराल है। फिलहाल उसकी पत्नी अपने मायके में ही आई हुई थी। करवा चौथ का त्योहार मनाने के लिए वह पंजाब से फरीदाबाद ससुराल में आया था।  

व्रत खुलवाने के बाद रात करीब एक बजे वह अपने चचेरे साले रोहित को साथ लेकर ओल्ड फरीदाबाद चौक पर चाय पीने के लिए आया। दोनों स्विफ्ट कार में सवार थे। गाड़ी मृतक शशिकांत चला रहा था। वापस लौटते समय क्यूआरजी अस्पताल के सामने से गुजरते समय गाड़ी के आगे अचानक से कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड गया और डिवाइडर से जा टकराई। 

घटना में कुत्ते की भी मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाडी पलट गई। किसी तरह अस्पताल के आसपास गाड़ी खड़ी करने वाले कुछ लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शशिकांत को मृत घोषित कर दिया। रोहित का इलाज जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विस्तार

फरीदाबाद सेक्टर 16 क्यूआरजी हॉस्पिटल के सामने एक कार संतुलन बिगड जाने से पलट गई। घटना में कार चालक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक लुधियाना से फरीदाबाद अपनी ससुराल में करवा चौथ मनाने आया था। व्रत खुलवाने के बाद अपने साले को साथ लेकर ओल्ड फरीदाबाद चौक पर चाय पीने चला गया। वापस लौटते समय हादसे में उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया है। घायल युवक को इलाज चल रहा है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here