Home Breaking News Miss Himachal Princess: हिमाचल के बिलासपुर की कनिष्का के सिर सजा मिस हिमाचल प्रिंसेस का ताज

Miss Himachal Princess: हिमाचल के बिलासपुर की कनिष्का के सिर सजा मिस हिमाचल प्रिंसेस का ताज

0
Miss Himachal Princess: हिमाचल के बिलासपुर की कनिष्का के सिर सजा मिस हिमाचल प्रिंसेस का ताज

[ad_1]

अमर उजाला और गोयल मोटर्स की ओर से करवाई गई मिस हिमाचल प्रिंसेस-2022 का ताज बिलासपुर की कनिष्का के सिर सजा है। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में शुक्रवार को हुए फिनाले में 18 साल की कनिष्का ने न सिर्फ कैटवॉक कर सबका मन मोहा बल्कि जजों के सवालों का भी बेहतर जवाब दिया।

इस प्रतियोगिता में किन्नौर की पूजा नेगी फर्स्ट रनर अप जबकि शिमला की अनमोल सेकंड रनरअप रहीं। फिनाले में कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में अमर उजाला और गोयल मोटर्स की ओर से करवाए गए मिस हिमाचल प्रिंसेस इवेंट के फिनाले में शुक्रवार को प्रदेश भर की 22 मॉडल्स ने रैंप पर जलवे बिखेरे। दर्शकों से खचाखच भरे गेयटी थियेटर में चार राउंड तक चली प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। इसमें किन्नौर की स्वाति नेगी को मिस स्माइल के खिताब से नवाजा गया। वहीं, ऊना की शैरी भाटिया मिस कैटवॉक चुनी गईं।

संजौली की तान्या को मिस कॉन्जनेलिटी का खिताब दिया गया। इस प्रतियोगिता में फेमिना मिस इंडिया-2016 की रनरअप रही लखनऊ की पंखुडी गिडवानी बतौर मुख्य जज की भूमिका में नजर आईं। उनके साथ रिटायर आईएएस अधिकारी पूर्णिमा चौहान और आईएनआईएफडी की निदेशक शकुंतला शर्मा ने भी जज की भूमिका निभाई। 

 

पंखुड़ी को अपने बीच पाकर सभी मॉडल्स काफी खुश नजर आईं। प्रतियोगिता के अंत में पंखुड़ी गिडवानी ने सभी विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया। फिनाले में कुल 22 प्रतिभागी पहुंची थी। इनमें पूजा नेगी, अदिति, शैफुल डोगरा, सना, सुनामी महैइक, प्रांजल, रोजी, टीना, मानसी, शैरी, श्रुति, तान्या, सिमरन, कनिष्का, अनमोल, खदिजा, मनिषा, कनिष्का, प्रगति, अमिषा, तमन्ना और स्वाति शामिल हैं। 

शिमला बेहद सुंदर, यहां लोग लोग भी अच्छे: गिडवानी

ग्रैंड फिनाले में बतौर जज शिरकत कर रहीं मिस इंडिया फेमिना पंखुड़ी गिडवानी ने कहा कि शिमला बेहद सुंदर जगह है। वह पहली बार शिमला आई हैं। यहां के लोग भी अच्छे हैं। साउथ की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी पंखुड़ी ने कहा कि हिमाचल में काफी प्रतिभाएं हैं। ऐसे मंच मिलने से इन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने अमर उजाला और गोयल मोटर्स की इस पहल के लिए सराहना की। पंखुड़ी ने फिनाले के दौरान रैंप पर कैटवॉक किया। साथ ही पहाड़ी नाटी भी डाली।

अरुणोदय ने किया सबका मनोरंजन

टीवी रियेलिटी शो के जरिये सुर्खियां बटोरने वाले शिमला के अरुणोदय ने इस फिनाले में अपनी बातों से सबका मनोरंजन किया। मंच संचालन के साथ अरुणोदय ने प्रतिभागियों का भी मनोबल बढ़ाया। अरुणोदय की मां एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल कल्याण विभाग ममता पाल ने भी फिनाले में गेस्ट ऑफर ऑनर के तौर पर शिरकत की। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here