[ad_1]

बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एपी ने दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से दी है।दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर एक अनिर्दिष्ट बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है।
बता दें कि उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल परीक्षण करके कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ा रहा है। बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च से पहले उत्तर कोरिया ने गुरुवार को लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया था। किम जोंग उन की निगरानी में उत्तर कोरिया सैन्य क्षमताओं में लगातार विस्तार कर रहा है।
उत्तर कोरिया दो हफ्तों में दाग चुका है छह मिसाइलें
उत्तर कोरिया की ओर से पिछले दिनों दागीं गई मिसाइलों के कारण कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया है। दरअसल, लगातार मिसाइल परीक्षण के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिका की ओर से भी जवाब दिया गया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। इसी सप्ताह उत्तर कोरिया ने एक ऐसी मिसाइल दागी थी, जो जापान के ऊपर से गुजरते हुए प्रशांत महासागर में जाकर गिरी थी। बीते दो हफ्तों में उत्तर कोरिया छह मिसाइलें दाग चुका है।
उत्तर कोरियाई मिसाइलों के जवाब में अपनी मिसाइलें दागने के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने इस हफ्ते जापान को साथ लेकर विशेष सैनिक अभ्यास भी शुरू किया। अमेरिका ने अपना विमानवाहक पोत कोरियाई प्रायद्वीप से लगे जल क्षेत्र में तैनात कर दिया है। दक्षिण कोरिया के अधिकारियो नें अमेरिका के इस कदम को ‘बेहद असामान्य’ बताया है।
[ad_2]
Source link