Home Breaking News Punjab: सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने पर मिलेगा कनाडा के NRI से शादी का मौका, विवादित पोस्टर मामले में FIR दर्ज

Punjab: सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने पर मिलेगा कनाडा के NRI से शादी का मौका, विवादित पोस्टर मामले में FIR दर्ज

0

[ad_1]

सौंदर्य प्रतियोगिता का विज्ञापन।

सौंदर्य प्रतियोगिता का विज्ञापन।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

ख़बर सुनें

बठिंडा के एक होटल में 23 अक्तूबर को सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। लोगों के विरोध के चलते कोतवाली पुलिस ने प्रबंधकों पर गुरुवार रात को केस दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा नामजद किए गए प्रबंधकों की पहचान सुरिंदर सिंह और राम दयाल सिंह जोड़ा के तौर पर हुई है। अभी इस मामले में पुलिस द्वारा किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। 

दरअसल गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हुआ। उस पोस्टर में सौंदर्य प्रतियोगिता के बारे में लिखा था। पोस्टर में आगे लिखा था कि होटल स्वीट मिलन में 23 अक्तूबर को सुंदर लड़कियों का मुकाबला रखा गया है। जीतने वाली लड़की को कनाडा एनआरआई पीआर लड़के के साथ पक्के तौर पर शादी का ऑफर दिया जाएगा। पोस्टर के अंत में लिखा था कि चाहवान लड़कियां संपर्क करें। 

पोस्टर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद गुरुवार देर रात को पुलिस प्रशासन ने लोगों के विरोध के कारण समागम के प्रबंधक सुरिंदर सिंह और राम दयाल जोड़ा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी जे इलेनचेलियन ने कहा कि उक्त मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जिस के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here