Home Breaking News T20 WC 2022: ऑस्ट्रेलिया में तुरुप का इक्का साबित होंगे अश्विन-विराट, देखें किस मैदान पर किसका रिकॉर्ड बेहतर

T20 WC 2022: ऑस्ट्रेलिया में तुरुप का इक्का साबित होंगे अश्विन-विराट, देखें किस मैदान पर किसका रिकॉर्ड बेहतर

0
T20 WC 2022: ऑस्ट्रेलिया में तुरुप का इक्का साबित होंगे अश्विन-विराट, देखें किस मैदान पर किसका रिकॉर्ड बेहतर

[ad_1]

टी20 विश्व कप 2022

टी20 विश्व कप 2022
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

दक्षिण अफ्रीकी कोच मार्क बाउचर ने भारत के खिलाफ 1-2 से वनडे सीरीज हारने के बाद यही कहा कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप में उनके तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बाउचर को यही उम्मीद है कि रबाडा, नोर्त्जे जैसे तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की बाउंसी पिचों पर खूब सफल रहेंगे, लेकिन यहां के आंकड़ें दूसरी ही तस्वीर पेश करते हैं। पिछले दो सालों में यहां के तीन मुख्य स्टेडियम मेलबर्न, सिडनी और एडीलेड में तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनरों पर रन बनाना कठिन रहा है। खासतौर पर अंगुली के स्पिनरों पर इन स्टेडियमों में रन बनाना आसान नहीं रहा है। 

भारत के पास टी20 विश्व कप में रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल के रूप में तीन विशेषज्ञ स्पिनर हैं। इनमें अश्विन और अक्षर अंगुली के स्पिनर हैं। मेलबर्न में भारत को पहला मुकाबला 23 अक्तूबर को पाकिस्तान से खेलना है। यहां अश्विन काफी सफल रहे हैं। उन्होंने मेलबर्न में दो मैचों में आठ ओवर में 6.33 की इकोनॉमी से सिर्फ 50 रन दिए हैं। भारत को विश्वकप में एमसीजी पर दो मैच खेलने हैं।

Mohammad Shami: ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद शमी के लिए नई परेशानी, फोटो शेयर कर दी जानकारी
अश्विन का पसंदीदा मैदान है मेलबर्न
मेलबर्न में भारत को पाकिस्तान के अलावा ग्रुप बी क्वालिफायर विजेता से खेलना है। उसे ग्रुप ए क्वालिफायर उपविजेता के साथ सिडनी, एडीलेड ओवल में बांग्लादेश के खिलाफ और पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। मेलबर्न में भारतीय टीम ने अब तक चार टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं। इनमें उसे दो में जीत हासिल हुई है, एक में हार मिली है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। 

मेलबर्न दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान में से एक है। इसकी स्कवायर बाउंड्री 85.23 मीटर और स्ट्रेट बाउंड्री 83.43 मीटर है। यहां बाउंड्री लगाना मुश्किल काम है। पिछले दो सालों में इस मैदान पर बाउंड्री से सिर्फ 49.3 प्रतिशत रन आए हैं, जो कि सबसे कम है। यहां अंगुली के स्पिनरों की इकोनॉमी 7.10 रन प्रति ओवर रही है, जो कि सर्वश्रेष्ठ है। कलाई के स्पिनर यहां 7.59 और तेज गेंदबाज 8.71 प्रति ओवर रन देते हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान के खिलाफ यहां अश्विन तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। यहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में चार ओवर में 23 और दूसरे मैच में चार ओवर में 27 रन देकर एक विकेट लिया है। विराट और रोहित दोनों को यह मैदान पसंद आता है। विराट ने यहां 31, 59* और रोहित ने 8 और 60 रन की पारियां खेली हैं।

T20 WC 2022: टी20 विश्व कप में विराट के अलावा कोई नहीं कर पाया यह कारनामा, तीसरे विश्व कप में ही रचा था इतिहास

मेलबर्न में टी-20 में पिछले दो साल का रिकॉर्ड
रन रेट- 
8.3 रन प्रति ओवर
बाउंड्री के जरिए रनों का प्रतिशत- 49.3
रनों का पीछा करते हुए जीत प्रतिशत- 50
पेसरों की इकोनॉमी- 8.71 रन प्रति ओवर
कलाई के स्पिनर- 7.59 रन प्रति ओवर
अंगुली के स्पिनर- 7.10 रन प्रति ओवर
सिडनी में विराट ने लगाए हैं तीन अर्धशतक
सिडनी में भारत को एक मैच खेलना है। यह मैदान कलाई के स्पिनरों की मदद के लिए मशहूर है, लेकिन पिछले दो सालों में यहां कलाई के स्पिनरों ने हर ओर में ओसतन 7.42 रन दिए हैं, जबकि अंगुली के स्पिनरों की इकोनॉमी 7.05 रन प्रति ओवर रही है। पेसर यहां भी 8.47 रन प्रति ओवर के हिसाब से पिटे हैं। यहां रनों का पीछा करते हुए जीतने का प्रतिशत 52.4 है। अश्विन ने यहां भी दो मैच खेले हैं, लेकिन यहां उन्होंने आठ ओवर में 70 रन देकर दो विकेट लिए हैं। विराट कोहली का यह पसंदीदा मैदान है। उन्होंने यहां पांच मैच खेले हैं और 22, 50, 61, 40 और 85 रन की पारियां खेली हैं।

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया गए भारत के कितने खिलाड़ी खेल चुके हैं टी20 वर्ल्ड कप, किसके पास सबसे ज्यादा अनुभव?

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टी-20 पिछले दो वर्षों में
रन रेट-
8.24 रन प्रति ओवर
बाउंड्री के जरिए रनों का प्रतिशत- 52.4
रनों का पीछा करते हुए जीत प्रतिशत- 36
पेसरों की इकोनॉमी- 8.47 रन प्रति ओवर
कलाई के स्पिनर- 7.42 रन प्रति ओवर
अंगुली के स्पिनर- 7.05 रन प्रति ओवर
एडीलेड में कलाई के स्पिनरों को हासिल है बढ़त
एडीलेड में कलाई के स्पिनरों को अंगुली के स्पिनरों के मुकाबले मामूली बढ़त हासिल है। यहां पिछले दो सालों में कलाई के स्पिनरों ने 7.44 रन प्रति ओवर और अंगुली के स्पिनरों ने 7.53 रन प्रति ओवर दिए हैं। तेंज गेंदबाजों ने यहां औसतन एक ओवर में 8.28 रन दिए हैं। भारत ने यहां ऑस्ट्रेलिया से एक टी-20 मैच खेला है, जिसमें उसे जीत हासिल हुई है। यहां भी विराट कोहली का बल्ला जमकर चला है। उन्होंने बाद 90 रन की पारी खेली है। आर अश्विन यहां भी सफल रहे हैं और उन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट निकाले हैं। भारत को यहां एक मैच खेलना है।

IND vs PAK: 2027 तक पाकिस्तान के साथ कोई सीरीज नहीं खेलेगा भारत, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड से हर साल होंगे मुकाबले

एडीलेड ओवल पर टी-20 पिछले दो वर्षों में
रन रेट-
8.13 रन प्रति ओवर
बाउंड्री के जरिए रनों का प्रतिशत- 54.7
रनों का पीछा करते हुए जीत प्रतिशत- 41
पेसरों की इकोनॉमी- 8.28 रन प्रति ओवर
कलाई के स्पिनर- 7.44 रन प्रति ओवर
अंगुली के स्पिनर- 7.53 रन प्रति ओवर
पर्थ में भी अंगुली के स्पिनर रहे कंजूस
पर्थ का मैदान तेज गेंदबाजों के लिए मशहूर है, लेकिन यहां अंगुली के स्पिनरों ने 7.14 और कलाई के स्पिनरों ने 7.58 रन प्रति ओवर दिए हैं। तेज गेंदबाजों की इकोनॉमी यहां 7.84 रन प्रति ओवर रही है। भारत ने यहां अब तक कोई टी-20 मैच नहीं खेला है।

पर्थ में टी-20 पिछले दो वर्षों में
रन रेट-
7.92 रन प्रति ओवर
बाउंड्री के जरिए रनों का प्रतिशत- 57.5
रनों का पीछा करते हुए जीत प्रतिशत-17
पेसरों की इकोनॉमी- 7.84 रन प्रति ओवर
कलाई के स्पिनर- 7.58 रन प्रति ओवर
अंगुली के स्पिनर- 7.14 रन प्रति ओवर

विस्तार

दक्षिण अफ्रीकी कोच मार्क बाउचर ने भारत के खिलाफ 1-2 से वनडे सीरीज हारने के बाद यही कहा कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप में उनके तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बाउचर को यही उम्मीद है कि रबाडा, नोर्त्जे जैसे तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की बाउंसी पिचों पर खूब सफल रहेंगे, लेकिन यहां के आंकड़ें दूसरी ही तस्वीर पेश करते हैं। पिछले दो सालों में यहां के तीन मुख्य स्टेडियम मेलबर्न, सिडनी और एडीलेड में तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनरों पर रन बनाना कठिन रहा है। खासतौर पर अंगुली के स्पिनरों पर इन स्टेडियमों में रन बनाना आसान नहीं रहा है। 

भारत के पास टी20 विश्व कप में रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल के रूप में तीन विशेषज्ञ स्पिनर हैं। इनमें अश्विन और अक्षर अंगुली के स्पिनर हैं। मेलबर्न में भारत को पहला मुकाबला 23 अक्तूबर को पाकिस्तान से खेलना है। यहां अश्विन काफी सफल रहे हैं। उन्होंने मेलबर्न में दो मैचों में आठ ओवर में 6.33 की इकोनॉमी से सिर्फ 50 रन दिए हैं। भारत को विश्वकप में एमसीजी पर दो मैच खेलने हैं।

Mohammad Shami: ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद शमी के लिए नई परेशानी, फोटो शेयर कर दी जानकारी



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here