[ad_1]

विराट कोहली
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की फिटनेस के सभी कायल हैं। वह टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ी हैं। इस बात की पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की एक रिपोर्ट ने भी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, विराट टीम में मौजूदा समय में सबसे फिट खिलाड़ी हैं। उन्हें छोड़कर केंद्रीय अनुबंध हासिल कर चुके 23 खिलाड़ी नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में 2021-22 सत्र में ‘रिहैबिलिटेशन’ के लिए गए हैं।
बीसीसीआई के सीईओ हेमांग अमीन यह रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में एनसीए और पिछले सत्र में किए गए कार्यों का विवरण है। रिपोर्ट के अनुसार, “इस अवधि के दौरान एनसीए मेडिकल टीम द्वारा 70 खिलाड़ियों की कुल 96 जटिल चोटों का इलाज किया गया। 70 खिलाड़ियों में से 23 सीनियर टीम से, 25 इंडिया-ए से, एक अंडर-19 से, सात सीनियर महिला टीम से और 14 राज्यों की टीम से हैं।”
ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: टी20 विश्व कप में विराट के अलावा कोई नहीं कर पाया यह कारनामा, तीसरे विश्व कप में ही रचा था इतिहास
[ad_2]
Source link