Home Breaking News कम बजट के बावजूद ‘डॉक्टर जी’ ने की अच्छी शुरुआत, ‘पीएस-1’ और ‘गॉडफादर’ समेत अन्य फिल्मों का ऐसा रहा हाल

कम बजट के बावजूद ‘डॉक्टर जी’ ने की अच्छी शुरुआत, ‘पीएस-1’ और ‘गॉडफादर’ समेत अन्य फिल्मों का ऐसा रहा हाल

0
कम बजट के बावजूद ‘डॉक्टर जी’ ने की अच्छी शुरुआत, ‘पीएस-1’ और ‘गॉडफादर’ समेत अन्य फिल्मों का ऐसा रहा हाल

[ad_1]

बीते शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई हैं पहली तो परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू स्टारर कोड नेम तिरंगा और दूसरी आयुष्मान खुराना स्टारर डॉक्टर जी। जिनमें से कोड नेम तिरंगा की शुरुआत तो बेहद खराब हुई है, वहीं डॉक्टर जी ने पहले दिन 10 फीसदी कमाई करके राहत की सांस ली है। इस के अलावा सिनेमाघरों में गॉडफादर, पोन्नियन सेल्वन, विक्रम वेधा, और गुडबाय का भी शुक्रवार का कलेक्शन सामने आ गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस फिल्म ने कितनी कमाई की है-

कोड नेम तिरंगा

परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू स्टारर फिल्म कोड नेम तिरंगा भी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में परिणीति पहली बार एक्शन मोड में नजर आई हैं। परिणीति की फिल्म ने पहले दिन बेहद खराब शुरूआत की है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से शुक्रवार को इस फिल्म का कलेक्शन महज 25 लाख रुपये रहा है।

गॉडफादर

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीदें थी, लेकिन ‘गॉडफादर’ दर्शकों की अपेक्षा पर खरी नहीं उतरी। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 10वें दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए तरसती दिखाई दी। शुक्रवार को फिल्म ने केवल 60 लाख रुपये का ही बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 68 करोड़ रुपये हो गया है।

Godfather Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर गॉडफादर की हालत खराब, दर्शकों के लिए तरस रही फिल्म

पोन्नियन सेल्वन

साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स की अदाकारी से सजी फिल्म ‘पीएस-1’ के भी आंकड़े सामने आ गए हैं। सामने आए ताजा आंकड़ों की मानें तो ‘पीएस 1’ ने 15वें दिन महज 2.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हालांकि यह आंकड़े शुरुआती है जिसमें आने वाले समय में फेरबदल देखा जा सकता है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 233.30 करोड़ रुपये हो गया है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here