[ad_1]
हाइलाइट्स
बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी
पाकिस्तान ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर जीता ट्राई सीरीज खिताब
बाबर आजम ने एमएस धोनी की तरह ट्रॉफी के साथ मनाया जश्न
नई दिल्ली. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी सेलिब्रेशन के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के स्टाइल में दिखाई दिए. पाकिस्तान ने क्राइस्टचर्च में खेले गए फाइनल में मेजबान न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) को हराकर तीन देशों की टी20 ट्राई सीरीज अपने नाम की. अब बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम बढ़े हुए मनोबल के साथ टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी.
खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड की ओर से रखे गए 164 रन के लक्ष्य को 3 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. पाकिस्तान की ओर से ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ने शानदार प्रदर्शन किया. इस ट्राई सीरीज में तीसरी टीम बांग्लादेश थी. मैच के बाद बाबर ने एमएस धोनी की तरह ट्रॉफी को साथी खिलाड़ियों को देकर वहां से हट गए. दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जब भी भारत ने कोई खिताब जीता, तब वह ट्रॉफी को युवा खिलाड़ियों को देकर बीच से हट जाते थे. यह उनका ट्रेड मार्क स्टाइल था.
यह भी पढ़ें:बांग्लादेश ने T20 World Cup टीम में किए 2 बदलाव… जानें किन खिलाड़ियों को किया गया बाहर
Women Asia Cup IND-W vs SL-W Final: भारत-श्रीलंका में खिताबी जंग आज, टीम इंडिया क्यों है फेवरेट?
PCT pic.twitter.com/Se1igKRi3v
— zayn (@ZaynMahmood5) October 14, 2022
बाबर आजम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है
बाबर आजम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो में पाकिस्तान के खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ देर बाद बाबर साथी खिलाड़ियों को ग्रुप बनाने के लिए निर्देश देते हुए दिखाई दिए, जो एक अच्छे कप्तान की पहचान है. फोटो सेलिब्रेशन में बाबर भी पीछे साथी खिलाड़ियों के साथ खड़े दिखे.
‘मैं क्लब क्रिकेट में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करता हूं’
पाकिस्तान की ओर से नवाज ने 22 गेंदों पर ताबड़तोड़ 38 रन बनाए वहीं हैदर अली ने 15 गेंदों पर 31 रन की उपयोगी पारी खेली. इफ्तिखार अहमद ने आखिरी ओवर में छक्के के साथ पाकिस्तान को खिताबी जीत दिलाई. ‘मैन ऑफ द मैच’ बने नवाज ने कहा, ‘ मैंने इसके लिए नेट्स में जमकर अभ्यास किया था. मेरे दिमाग में सबकुछ स्पष्ट था कि मुझे क्या करना है. मैंने खुद पर भरोसा रखा. मैं क्लब क्रिकेट में मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करता हूं, जिससे मुझे काफी मदद मिली. मुझे खुशी है कि मैं टीम की उम्मीदों पर खरा उतरा.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Ms dhoni, Pakistan cricket team, Pakistan vs New Zealand
FIRST PUBLISHED : October 15, 2022, 08:01 IST
[ad_2]
Source link