[ad_1]
हाइलाइट्स
अफरीदी ने कप्तान को दी जन्मदिन की बधाई
तस्वीर में दिखी तगड़ी याराना
पाकिस्तान के कप्तान हैं बाबर आजम
नई दिल्ली. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) 15 अक्टूबर को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं. स्टार बल्लेबाज के 28वें जन्मदिन पर देश दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान के होनहार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने भी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी है. 22 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज ने बाबर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘कप्तान को जन्मदिन की बधाई. जिसे अल्लाह ने आजम बनाया है.’
बाबर आजम टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया में हैं. आईसीसी ने यहां एक खास प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया था. प्रेस कांफ्रेंस के संपन्न होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch) वहां उपस्थित सभी कप्तानो के समक्ष केक लेकर आए, जिसके बाद बाबर का धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया.
Happy birthday to Kaptaan @babarazam258 Jise Allah ne Azam banaya hai. #GOAT #KingBabar pic.twitter.com/ghY8n5NJtl
— Shaheen Shah Afridi (@iShaheenAfridi) October 15, 2022
यह भी पढ़ें- एशिया कप की बादशाह है भारतीय टीम, 14 बार खिताब पर जमाया है कब्जा, अन्य एशियाई देशों का हाल बेहाल
इस पल की एक खूबसूरत तस्वीर आईसीसी ने भी शेयर किया है. शेयर किए गए तस्वीर में देखा जा सकता है कि बाबर के लिए एक खास केक तैयार किया गया है. इस केक पर पिच बनीं हुई है, और साथ ही साथ दो स्टंप भी लगी हुई है.
बाबर आजम का जन्म 15 अक्टूबर साल 1994 में पाकिस्तान के लाहौर शहर में हुआ था. बाबर लगातार अपनी उम्दा खेल के बदौलत मौजूदा समय में टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर स्थित हैं. वहीं वनडे में पहले और टी20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Happy birthday, Pakistan, Shaheen Afridi
FIRST PUBLISHED : October 15, 2022, 21:22 IST
[ad_2]
Source link