Home Sports रोहित शर्मा के साथ फोटो देख फैंस ने बाबर की कर दी गजब बेइज्जती, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

रोहित शर्मा के साथ फोटो देख फैंस ने बाबर की कर दी गजब बेइज्जती, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

0
रोहित शर्मा के साथ फोटो देख फैंस ने बाबर की कर दी गजब बेइज्जती, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा.
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) की शुरुआत कल (16 अक्टूबर) श्रीलंका और नामीबिया (Sri Lanka vs Namibia) के बीच मुकाबले से होगी. उससे पहले आईसीसी द्वारा आयोजित कप्तान दिवस पर शनिवार को सभी टीमों के 16 कप्तान एक साथ दिखे. सभी कप्तानों ने एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरने से पहले फोटोशूट कराया. इनमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी शामिल थे.

रोहित और बाबर को साथ में फोटोशूट कराते हुए देखा गया. वहीं, आईसीसी ने भी सोशल मीडिया पर सभी कप्तानों की फोटो को शेयर किया है. इस बीच रोहित शर्मा और बाबर आजम की एक फोटो ट्रोल आर्मी के हत्थे चढ़ गई है. ट्रोलर्स ने बाबर आजम पर निशाना साधा है जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है.

बाबर की फॉर्म वापस लेते हुए रोहित- यूजर

रोहित शर्मा और बाबर आजम की एक गले लगते हुई फोटो का ट्रोल आर्मी ने जमकर मजाक बनाया है. एक यूजर ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है ‘बाबर आजम की फॉर्म वापस लेते हुए रोहित शर्मा.’ वहीं, एशिया कप के दौरान विराट के शतक मारने के बाद भी बाबर और विराट कोहली की हाथ मिलाने की फोटो वायरल हुई थी. जिसमें कहा जा रहा था कि कोहली ने बाबर को अपनी फॉर्म ट्रांसफर कर दी है.

Rohit Sharma And Babar Azam

प्रेस कॉफ्रेंस में बाबर ने की रोहित की तारीफ

प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान दोनों कप्तानों ने एक-दूसरे की सराहना की. बाबर आजम ने रोहित को लेकर कहा, ‘रोहित मुझसे बड़े हैं. मुझे इनसे सीखने की आवश्यकता है क्योंकि उन्होंने काफी क्रिकेट खेला है.’

T20 world Cup 2022

भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगी. उससे पहले रोहित शर्मा एंड कंपनी को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलने हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 अक्टूबर को खेलने के लिए भारतीय टीम ब्रिस्बेन पहुंच चुकी है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वार्म अप मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा.

Tags: Babar Azam, India Vs Pakistan, Rohit sharma, T20 World Cup 2022



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here