[ad_1]
हाइलाइट्स
सौरव गांगुली लड़ेंगे सीएबी अध्यक्ष पद का चुनाव
वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष हैं गांगुली
18 अक्टूबर को खत्म हो रहा है कार्यकाल
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली कार्यकाल खत्म होने के बाद नई पारी की शुरुआत करेंगे. कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि बीसीसीआई की मीटिंग में गांगुली की जगह पर बोर्ड अध्यक्ष के लिए पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी के नाम पर सहमति बनी है. हालांकि अभी इसके आधिकारिक होने का इंतजार किया जा रहा है. अब खबर आ रही है कि बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने के बाद गांगुली फिर से बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे.
पीटीआई के मुताबिक सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं. उन्होंने इस पद का चुनाव लड़ने की जानकारी दी है. गांगुली ने बोर्ड अध्यक्ष पद से हटाए जाने की खबरें सामने आए पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा था. “देखिए मैं 5 साल तक बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष बना रहा और 3 साल तक बीसीसीआई के अध्यक्ष पद को संभाला. एक बार जब आपका कार्यकाल खत्म होता है तो फिर जाना होता है. आप हमेशा के लिए तो प्रशासक बनकर नहीं रह सकते हैं. एक खिलाड़ी और एक प्रशासक दोनों ही भूमिका को देखना मेरे लिए बहुत ही कमाल का अनुभव रहा.”
बीसीसीआई का अध्यक्ष पद संभालने से पहले गांगुली सीएबी की कमान संभाल रहे थे. उनके जाने के बाद जगमोहन डालमिया के बेटे अभिषेक डालमिया को सीएबी का अध्यक्ष चुना गया था. शनिवार शाम गांगुली के सीएबी की तरफ रुख करने की खबर सामने आने के बाद यह तय हो गया की रोजर बिन्नी ही बीसीसीआई अध्यक्ष होंगे. फिलहाल बंगाल क्रिकेट प्रमुख का पद संभाल रहे अभिषेक डालमिया का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और गांगुली इस पद के लिए चुनाव में उतरे जा रहे हैं. इस पद के लिए चुनाव इस महीने के आखिर में होना है.
गांगुली संभाल चुके हैं सीएबी की कमान
पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली पहले भी बंगाल क्रिकेट की कमान संभाल चुके हैं. जगमोहन डालमिया के निधन के बाद साल 2015 में गांगुली ने बंगाल क्रिकेट का अध्यक्ष पद संभाला था. साल 2019 में जब उनको बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया गया तो उन्होंने इस पद को छोड़ा था. अक्टूबर 2019 के बाद एक बार फिर से वह इस पद के लिए उम्मीदवारी पेश करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BCCI, Indian Cricket Team, Sourav Ganguly, Team india
FIRST PUBLISHED : October 15, 2022, 21:12 IST
[ad_2]
Source link