Home Breaking News हीरो नहीं इन अभिनेत्रियों को हुआ निर्देशक से प्यार, एक ने तो गुपचुप रचाई थी शादी

हीरो नहीं इन अभिनेत्रियों को हुआ निर्देशक से प्यार, एक ने तो गुपचुप रचाई थी शादी

0
हीरो नहीं इन अभिनेत्रियों को हुआ निर्देशक से प्यार, एक ने तो गुपचुप रचाई थी शादी

[ad_1]

फिल्म स्टार के बीच रिलेशनशिप और शादी होना आम बात है। कई अभिनेत्रियों ने अभिनेताओं संग शादी की है। वहीं फिल्मी पर्दे पर भी ज्यादातर कहानियों देखा गया है कि हीरो हीरोइन एक हो जाते हैं और फिल्म की हैप्पी एंडिंग होती है। हालांकि असल जिंदगी में कई अभिनेत्रियां ऐसी रहीं, जिन्हें फिल्म के हीरो से नहीं बल्कि निर्देशक से प्यार हुआ और वह शादी के बंधन में भी बंधे। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वह जोड़ियां।

अपने जमाने की टॉप की अभिनेत्रियों में शुमार रहीं श्रीदेवी और निर्देशक बोनी कपूर की लव स्टोरी तो हर किसी को पता है। दोनों इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक रहे हैं। बताया जाता है कि बोनी कपूर श्रीदेवी के खूबसूरती के कायल थे। अब भी अक्सर बोनी कपूर श्रीदेवी संग अपनी यादें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

कम ही लोगों को पता होगा कि सोनाली बेंद्रे ने भी फिल्म निर्देशक से शादी की है। सोनाली ने डायरेक्टर गोल्डी बहल से शादी की है। दोनों की मुलाकात साल 1994 में फिल्म ‘नाराज’ के सेट पर हुई। इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा।

अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का नाम भी उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल होता है, जिन्होंने निर्देशक से शादी रचाई है। कल्कि कोचलिन ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप संग शादी की है। दोनों फिल्म ‘देव डी’ के दौरान एक दूसरे करीब आए और शादी कर ली, हालांकि दोनों कुछ समय बाद अलग हो गए।

अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने भी एक निर्देशक को अपना हमसफर चुना है। उन्होंने यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से साल 2014 में शादी की। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, जिसकी खबरें भी सामने आती रहती थीं लेकिन कभी भी कपल ने इस बात की आधिकारिक पुष्टी नहीं की। रानी और आदित्य ने गुपचुप तरीके से इटली में शादी रचाई थी। जिसके बारे में जानने के बाद हर कोई हैरत में पड़ गया था।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here