[ad_1]

जयराम ठाकुर
– फोटो : फाइल फोटो
ख़बर सुनें
विस्तार
इस बार हिमाचल प्रदेश के चुनावी मैदान में भारतीय जनता पार्टी डबल इंजन की सरकार के कराए गए कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चेहरे के साथ चुनावी मैदान में है। कांग्रेस तो हिमाचल प्रदेश के चुनावों में कहीं पर टिक ही नहीं रही है। उनके नेताओं को ही कांग्रेस पर भरोसा नहीं है इसीलिए वह पार्टी छोड़कर भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। रही बात मुख्यमंत्री कौन बनेगा तो जयराम ठाकुर हिमाचल के मुख्यमंत्री हैं। उनके ही नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है, बाकी मुख्यमंत्री का चयन विधायक करते हैं। यह कहना है हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी अविनाश राय खन्ना का। अविनाश राय खन्ना ने अमर उजाला डॉट कॉम के आशीष तिवारी से हिमाचल प्रदेश में हो रहे चुनाव और पार्टी की ओर से बनाई गई रणनीति पर विस्तार से बात की। पेश हैं बातचीत के अंश…
[ad_2]
Source link