[ad_1]

रूस-यूक्रेन युद्ध
– फोटो : Twitter/UkraineWorld
ख़बर सुनें
विस्तार
Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन-रूस के बीच हालात सामान्य होते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक शनिवार को रूसी सैन्य शिविर पर ‘आतंकवादी’ हमले की सूचना मिली है। इस हमले में 11 की मौत होने की खबर है। इधर, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक दिन पहले ही चेतावनी दी है कि उनके देश की सेना के साथ नाटो सैनिकों की टकराहट से वैश्विक तबाही होगी।
रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि 2 हमलावरों ने यूक्रेन के पास सैन्य फायरिंग रेंज पर गोलियां चलाईं। इसमें 11 की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान सेना की जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर ढेर हो गए। इन दोनों हमलावरों को स्वयंसेवी सैनिक बताया जा रहा है, जो किसी अज्ञात पूर्व सोवियत राष्ट्र से ताल्लुक रखते थे।
रूस-नाटो की सैन्य टक्कर में होगी ‘वैश्विक तबाही’ : पुतिन
रूस के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि उनके देश की सेना के साथ नाटो सैनिकों की टकराहट से वैश्विक तबाही होगी। कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा, रूसी सेना के साथ सीधे संपर्क या सैनिकों से नाटो का सीधा टकराव बेहद खतरनाक कदम होगा।
उन्होंने कहा कि वैश्विक तबाही का कारण बनने वाले ऐसे कदम किसी का भी भला नहीं करने वाले। पुतिन बोले, मुझे उम्मीद है कि जो लोग यह कहते हैं, काफी समझदार है कि ऐसा कदम नहीं उठाएंगे। इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति ने पिछले माह यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर कब्जा करने के बाद रूस के क्षेत्र की रक्षा के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की धमकी दी थी।
इसकी संयुक्त राष्ट्र ने इस सप्ताह निंदा भी की। राष्ट्रपति पुतिन की यह चेतावनी तब आई है जब एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि यूक्रेन में उनका लक्ष्य पूरा हो चुका है और अब यहां नए बड़े हमले की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा था कि हम यूक्रेन को बर्बाद करना नहीं चाहते हैं। उधर, नाटो ने रूस के आगामी परमाणु अभ्यास पर नजर बनाते हुए कहा है कि वह भी गलत कदम उठाने पर प्रतिक्रिया देगा।
रूस ने असैन्य क्षेत्रों को बनाया निशाना
रूस ने कामीकेज ड्रोन और मिसाइलों के जरिये कीव के आसपास अपने हमले तेज कर दिए हैं। उसने असैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया है, जिसमें एक अस्पताल, एक किंडरगार्टन और निकोपोल शहर की विभिन्न रिहायशी इमारतें शामिल हैं।
[ad_2]
Source link