Home Breaking News T20 World Cup: सूर्यकुमार से लेकर हर्षल तक, भारत इन खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया में टी20 खेलने का अनुभव नहीं

T20 World Cup: सूर्यकुमार से लेकर हर्षल तक, भारत इन खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया में टी20 खेलने का अनुभव नहीं

0
T20 World Cup: सूर्यकुमार से लेकर हर्षल तक, भारत इन खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया में टी20 खेलने का अनुभव नहीं

[ad_1]

ऑस्ट्रेलिया में रविवार (16 अक्तूबर) से आठवें टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। टीम इंडिया 2007 के बाद इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए उतरेगी। वह इन 15 सालों में एक बार 2014 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण हैं। 

कोहली-रोहित जैसे खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का काफी अनुभव हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव और हर्षल पटेल जैसे पांच खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया में टी20 मैच खेलने का अनुभव नहीं है। आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो पहली बार ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टी20 मैच खेलेंगे…

सूर्यकुमार यादव: भारत का यह विस्फोटक खिलाड़ी अपने करियर के बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहा है। सूर्यकुमार ने 2021 में डेब्यू किया था। वह तीसरे से लेकर सातवें क्रम तक खेल सकते हैं। पारी को संभालने के साथ-साथ तूफानी बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं। अब तक 32 टी20 मैचों में 41.8 की औसत और 177.4 की स्ट्राइक रेट से 1045 रन बनाने वाले सूर्यकुमार पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टी20 खेलेंगे। वह टीम के ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: कप्तान रोहित ने शमी की फिटनेस को लेकर कही यह बात, बुमराह की भी चोट पर दिया बड़ा अपडेट

अक्षर पटेल: 2015 विश्व कप टीम में रहने वाले अक्षर पटेल भी अब तक एक भी टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया में नहीं खेल पाए हैं। 2015 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुआ था। रवींद्र जडेजा अगर चोटिल नहीं होते तो अक्षर को मौका नहीं मिलता। उन्हें एशिया कप के बीच में टीम में शामिल किया गया था। अक्षर ने उसके बाद से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं। वह 29 टी20 मैचों में 29 विकेट ले चुके हैं।

हर्षल पटेल: पिछले साल आईपीएल में एक सनसनीखेज प्रदर्शन करने के बाद हर्षल पटेल के भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने बुमराह और भुवनेश्वर के साथ शानदार तिकड़ी बनाई। हर्षल के पास बुमराह की तरह गति नहीं थी और भुवनेश्वर की स्विंग नहीं थी, लेकिन उनके पास धीमी गेंदों का अच्छा मिश्रण है। हालांकि, पिछले कुछ मैचों में हर्षल का प्रदर्शन अपेक्षा के मुताबिक ठीक नहीं रहा है। इसके बाद भी ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों पर हर्षल कारगर साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: टूर्नामेंट से पहले मिले सभी 16 टीमों के कप्तान, रोहित बोले- भारत-पाक मैच पर बात करने का मतलब नहीं

दीपक हुड्डा: घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के कारण चयनकर्ताओं ने दीपक हुड्डा को इस साल की शुरुआत में भारतीय टीम में शामिल किया। हुड्डा ने अपने चयन को सही साबित किया। वह अपने छोटे करियर में एक शतक भी लगा चुके हैं। इसके अलावा दीपक ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। उन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करके श्रेयस अय्यर को टीम चयन में पछाड़ दिया। दीपक भी पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टी20 खेलेंगे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here