Home Sports Virat Kohli: ‘विराट कोहली को गिरफ्तार करो’, शख्स की हत्या के बाद पूर्व भारतीय कप्तान को अरेस्ट करने की मांग

Virat Kohli: ‘विराट कोहली को गिरफ्तार करो’, शख्स की हत्या के बाद पूर्व भारतीय कप्तान को अरेस्ट करने की मांग

0
Virat Kohli: ‘विराट कोहली को गिरफ्तार करो’, शख्स की हत्या के बाद पूर्व भारतीय कप्तान को अरेस्ट करने की मांग

[ad_1]

Virat Kohli Trend On Twitter: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी आतिशी बैटिंग के लिए फेमस हैं. उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. इस समय वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं. इसी बीच  विराट कोहली की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने एक अजीबोगरीब हरकत करते हुए #ArrestKohli  शुरू कर दिया है. आइए जानते हैं, क्या है ये पूरा मामला. 

फैंस ने उठा दी ये बड़ी मांग 

अचानक से ट्विटर पर अरेस्ट विराट कोहली ट्रेंड करने लगा है. दरअसल तमिलनाडु में दो दोस्त पी विग्नेश और एस धर्मराज के बीच यह विवाद हुआ. पी विग्नेश रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और मुंबई इंडियंस (MI) का प्रशंसक था. जबकि आरोपी एस. धर्मराज विराट कोहली (Virat Kohli) का फैन था. विग्रेश ने आरसीबी को भला बुरा कहा. इससे गुस्सा होकर विराट कोहली के फैन धर्मराज ने विग्रेश के सिर पर बैट मारा, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

सामने आए कोहली-रोहित के फैंस 

तमिलनाडु की घटना के बाद सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस सामने आ गए हैं. इससे ही ट्विटर पर विराट कोहली के खिलाफ #ArrestKohli कर दिया है. वहीं, फैंस ने कोहली के एग्रेशन और आक्रामक अंदाज की आलोचना की है. जबकि विराट कोहली का तमिलनाडु की घटना से कोई लेना नहीं है. 

विस्फोटक बैटिंग में माहिर 

विराट कोहली अपनी विस्फोटक बैटिंग में माहिर हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में 100 से ज्यादा मैच खेले हैं. वह टीम इंडिया के लिए नंबर तीन पर सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं. जब वह अपनी लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं. उन्होंने भारत के लिए 102 टेस्ट, 254 वनडे और 105 टी20 मैच खेले हैं. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here