Home Sports विराट कोहली का प्रैक्टिस में दिखा फनी अंदाज, भुवनेश्वर कुमार के साथ दिखाया डांस का जलवा, VIDEO वायरल

विराट कोहली का प्रैक्टिस में दिखा फनी अंदाज, भुवनेश्वर कुमार के साथ दिखाया डांस का जलवा, VIDEO वायरल

0
विराट कोहली का प्रैक्टिस में दिखा फनी अंदाज, भुवनेश्वर कुमार के साथ दिखाया डांस का जलवा, VIDEO वायरल

[ad_1]

हाइलाइट्स

टीम इंडिया 15 साल पुराने सपने को साकार करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में पसीना बहा रही है
टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में नेट्स पर जमकर तैयारी करती देखी जा सकती है
प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है

नई दिल्ली. T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज कल यानि 17 अक्टूबर को ऑस्ट्र्रलिया के खिलाफ वार्म अप मैच से करेगी. टीम इंडिया 2007 के बाद एक बार फिर 15 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी से ऑस्ट्रेलिया पहुंची है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया 15 साल पुराने सपने को साकार करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में जमकर पसीना बहा रही है.

कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या से सजी टीम इंडिया प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट्स पर जमकर तैयारी कर रही है. इस बीच प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अभ्यास के दौरान डांस मूव्स दिखा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वार्म अप मैच से पहले भारतीय टीम नेट्स पर पसीना बहाने के कई वीडियो सामने आ रहे हैं, लेकिन विराट कोहली का एक फनी वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो भुवनेश्वर कुमार के साथ डांस मूव्स दिखा रहे हैं. साथ में अर्शदीप सिंह और केएल राहुल भी मस्ती करते नजर आ रहे है. वीडियो में कोहली से भुवनेश्वर कुमार कुछ कहते हुए नज़र आ रहे है जिसमें बाद कोहली डांस मूव्स दिखाकर बताते हैं और सब हंसने लगते हैं.

उसके बाद केएल राहुल से बातचीत करके कोहली फिर से डांस के जरिए किसी की नकल उतारते हुए दिख रहे हैं. उनके साथ बैठे अर्शदीप भी कोहली को डांस करते देखकर हंस रहे हैं.

Video: मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप से पहले दिखाए तेवर, तूफानी फिनिशर को किया क्लीन बोल्ड

टीम इंडिया की अनुभवी और युवा ब्रिगेड विश्व कप में रोमांच भरने के लिए तैयार, जानें खिलाड़ियों की ताकत और खूबियां

कोहली वार्म अप मैचों का नहीं थे हिस्सा 
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम काफी पहले से ऑस्ट्रेलिया पहुंची हुई है. भारतीय टीम दो वार्म अप मैच वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से खेल चुकी है. इन दोनों मुकाबलों का हिस्सा विराट कोहली नहीं थे. भारतीय टीम ने दोनों मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के मौसम से रूबरू कराने के लिए मौका दिया गया. कप्तान रोहित शर्मा पहले वार्म अप मैच में टीम का हिस्सा था. पहले मुकाबले में भारतीय टीम को शानदार जीत मिली लेकिन दूसरे मुकाबले में हार का सामना भी करना पड़ा.

Tags: Cricket news, Dance videos, Hindi Cricket News, India vs australia live, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli, Virat Kohli Record



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here