[ad_1]
हाइलाइट्स
सौराष्ट्र का दमदार प्रदर्शन
गुजरात को 3 विकेट से हराया
चिराग गांधी ने 63 रन की तूफानी पारी खेली
नई दिल्ली. सौराष्ट्र की टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत रविवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप डी मैच में गुजरात को तीन विकेट से हरा दिया. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में सौराष्ट्र ने एक ओवर शेष रहते सात विकेट पर 164 रन बनाकर जीत दर्ज की.
गुजरात के लिए चिराग गांधी ने सिर्फ 23 गेंद में 63 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने छह चौके और चार छक्के जड़े. सलामी बल्लेबाज उर्विल पटेल ने भी 32 गेंद में छह चौकों की मदद से 40 रन बनाए। उन्होंने कप्तान प्रियांक पांचाल (16) के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. पांचाल आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे. जयदेव उनादकट ने उन्हें कप्तान शेल्डन जैकसन के हाथों कैच कराया.
यह भी पढ़ें- अयान अफजल खान ने 16 साल की उम्र में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा कोई पहले नहीं कर पाया
युवराज चुडासामा सौराष्ट्र के सबसे प्रभावित करने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने 22 रन देकर दो विकेट चटकाए. उनादकट ने भी 37 रन देकर दो विकेट हासिल किए. इसके जवाब में तरंग गोहेल ने 11 गेंद में 19 रन के साथ सौराष्ट्र को तेज शुरुआत दिलाई. उन्हें विशाल जायसवाल ने आउट किया. भारत के टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 27 गेंद में 38 रन बनाकर पारी को संवारा. उन्होंने समर्थ व्यास (33) और कप्तान जैकसन (15) के साथ उपयोगी साझेदारियां की.
पार्थ चौहान (16 गेंद में 25 रन) और जय गोहिल (14 गेंद में 19 रन) ने अंत में टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. ग्रुप के एक अन्य मैच में बड़ौदा ने बिहार को 36 रन से हराया. बड़ौदा ने अंबाती रायुडू (52) के अर्धशतक और विष्णु सोलंकी की 39 रन की पारी से पांच विकेट पर 156 रन बनाए. इसके जवाब में बिहार की टीम आठ विकेट पर 120 रन ही बना सकी। निनाद रथवा ने 10 रन देकर तीन विकेट चटकाए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gujarat, Syed Mushtaq Ali Trophy
FIRST PUBLISHED : October 16, 2022, 19:58 IST
[ad_2]
Source link