[ad_1]
गति की अति कभी सही नहीं रहती है, चाहें तकनीक क्यों न कितना भी आगे बढ़ जाए। सुरक्षा के इंतजाम चाहें कितने ही मजबूत क्यों न हों। सड़क पर वाहन चलाते वक्त मानकों के अनुरूप ही हमें चलना चाहिए। सड़क पर दुर्घटना से देर भली होती है। यदि इस बात को आप नहीं मानेंगे तो बीते शुक्रवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जो हुआ वो किसी के साथ हो सकता है। चाहें आप कितनी ही महंगी कार में क्यों न सवार हों। वाहन कंपनी क्यों न कार ने चार या फिर छह एयर बैग लगा दे, आपकी जान को कोई नहीं मचा सकता, यदि आप गति की अति करके चलेंगे। इस बीच एक बात जो सामने आ रही है वो ये है कि जिस बीएमडब्ल्यू कार का एक्सिडेंट हुआ है उसका मालिक रफ्तार का शौकीन था। उसके पास सवा करोड़ रुपये की कार के अलावा एक 16 लाख रुपये की रेसिंग बाइक भी है। आइए जानते हैं डॉ. आनंद के बारे कुछ बातें…
माता-पिता, भाई यहां तक की पत्नी भी है डॉक्टर
बिहारके रोहतास जिले के डेहरी ओनसोन काली स्थान मोहन बिगहा निवासी डॉ. आनंद प्रकाश की माता का चिकित्सालय है। मौजूदा समय में डॉ. आनंद प्रकाश बिहार के जमुहार स्थित एनएमसीएच में लेप्रोसी विभाग में एचओडी के रूप में कार्यरत थे। इनके पिता डॉ. निर्मल प्रकाश सीएमओ थे। उन्होंने वीआरएस ले लिया है। डॉ. आनंद की पत्नी वंदना डॉक्टर हैं। बड़े भाई आदित्य प्रकाश भी डॉक्टर हैं। वर्ष 2020 में ही डॉ. आनंद ने डॉ. वंदना के साथ शादी की थी।
फेसबुल लाइव में चारों कार सवार आपस में बात करते हुए सुने जा सकते हैं। वो कार की रफ्तार 300 तक ले जाने के लिए कह रहे थे। इस दौरान एक ने कहा कि हम चारों एक साथ मरेंगे… दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए तो सभी के शव भी क्षत विक्षत हो गए थे। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। शनिवार को एक साथ चारों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
गौरव और प्रभास को छोड़ गए दीपक
बिहार के औरंगाबाद निवासी इंजीनियर दीपक कुमार के परिवार में पत्नी अनिता के साथ ही दो बच्चे हैं। बच्चों में गौरव (8) व प्रभास (6) हैं। भाई का शव लेने जिले में पहुंचे चंदन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया कि भाई के बिना परिवार बिखर गया। हम अधूरे हो गए।
पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे बिहार के औरंगाबाद निवासी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के शिकार हुए अखिलेश कुमार सिंह उनके साले थे। अखिलेश के परिवार में पत्नी प्रियंका सिंह, बेटा रुद्र प्रताप सिंह (9) और शौर्य प्रताप सिंह (7) है। अभी परिवार में किसी को नहीं पता है कि अखिलेश अब इस दुनिया में नहीं रहे।
[ad_2]
Source link