Home Sports Ind vs Aus warm up match: टी20 विश्व कप में उतरने से पहले धुरंधरों की टक्कर, कौन लेगा किसकी परीक्षा

Ind vs Aus warm up match: टी20 विश्व कप में उतरने से पहले धुरंधरों की टक्कर, कौन लेगा किसकी परीक्षा

0
Ind vs Aus warm up match: टी20 विश्व कप में उतरने से पहले धुरंधरों की टक्कर, कौन लेगा किसकी परीक्षा

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को होगा वार्म अप मैच
टॉप फॉर्म में चल रहे डेविड वार्नर और अश्विन की टक्कर मजेदार होगी
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के सामने भारत के टॉप ऑर्डर का इम्तिहान होगा

नई दिल्ली. भारतीय टीम के लिए टी20 विश्व कप में उतरने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म अप मैच शानदार मौका होने वाला है. टीम के कई खिलाड़ी फॉर्म में नहीं हैं तो कई माहौल और परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढालना चाहते हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम में दमदार खिलाड़ी हैं दो मुश्किल इम्तिहान ले सकते हैं ऐसी वजह से इसे बेहतरीन वार्म अप माना जा रहा है.

स्टार्क बनाम बल्लेबाजी क्रम

भारतीय टीम के टॉप आर्डर ने पिछले दिनों में आक्रामक रवैया दिखाया है. ऑस्ट्रेलिया में उछाल भरी पिच पर मिचेल स्टार्क जैसे चैंपियन गेंदबाज के साथ सामने टीम का असली इम्तिहान होगा. केएल राहुल और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी कितने खुलकर शॉट्स लगाती है देखना दिलचस्प होगा. स्टार्क की तेज रफ्तार स्विंग और बाउंस करती गेंद का सामना मुश्किल होगा. विराट कोहली ने घर पर तो गेंदबाजों को काफी रन लगाए लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के स्टार के सामने असली टेस्ट होगा.

सूर्यकुमार यादव और एडम जंपा

टीम इंडिया के स्टार सूर्यकुमार यादव जिनको मिस्टर 360 डिग्री का खिताब दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जंपा और उनके बीच घरेलू टी20 सीरीज में मुकाबला देखने को मिला था. 180 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले सूर्या ने चौथे नंबर पर इस साल 17 पारियों में 532 रन बनाते हैं. जंपा मिडिल आर्डर पर आक्रमण करते हैं उनकी इकोनॉमी 8 ही रही है. तो कंजूसी से गेंदबाजी कर विकेट चटकाने वाले और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले सूर्या की टक्कर मजेदार होगी.

वार्नर बनाम आर अश्विन

यह वार्म अप मैच दो अनुभवी खिलाड़ियों के मुकाबले का गवाह बनने वाला है. एक तरफ धमाकेदार फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर तो वहीं दूसरी ओर वापसी कर रहे भारतीय स्पिनर आर अश्विन. इन दोनों के मुकाबले ज्यादातर टेस्ट क्रिकेट और आईपीएल में देखने को मिले हैं. इन दोनों ही जगह अश्विन ही हावी नजर आए हैं. टेस्ट में 10 बार वार्नर अश्विन के शिकार बने हैं जबकि आइपीएल में भी तीन बार अश्विन को कामयाबी मिली है.

Tags: David warner, KL Rahul, Mitchell Starc, Rohit sharma, Suryakumar Yadav, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here