Home Breaking News Mulayam Singh Yadav: धरती पुत्र को अंतिम विदाई, अखिलेश ने हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित की अस्थियां

Mulayam Singh Yadav: धरती पुत्र को अंतिम विदाई, अखिलेश ने हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित की अस्थियां

0
Mulayam Singh Yadav: धरती पुत्र को अंतिम विदाई, अखिलेश ने हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित की अस्थियां

[ad_1]

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां चंडी घाट स्थित नीलधारा में विधि विधान के साथ विसर्जित की गई। तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन ने कर्मकांड संपन्न कराया। जिसके बाद उनके बेटे अखिलेश यादव ने गंगा में अस्थियों को विसर्जित किया।

अस्थि विसर्जन के बाद उन्होंने गंगा में डुबकी लगाकर पिता की आत्मिक शांति के लिए कामना की। इस दौरान मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव, चचेरे भाई रामगोपाल यादव, बेटे अखिलेश यादव, प्रतीक यादव, बहू डिंपल यादव, अखिलेश की बेटी टीना, अदिति, बेटा अर्जुन और चचेरा भाई धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, अंशुल यादव, अक्षय यादव, अनुराग यादव, छोटू यादव, आदित्य यादव आदि परिवार के लोग मौजूद रहे।

अस्थि विसर्जन के दौरान उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और तमाम कार्यकर्ताओं के अलावा हरिद्वार से भी पार्टी के लोग घाट पर मौजूद हैं। अस्थि विसर्जन के दौरान कार्यकर्ताओं ने धरती पुत्र मुलायम सिंह अमर रहे, नेताजी अमर रहे और जिंदाबाद के नारे लगाए। 

सपा संस्थापक और यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का 10 अक्तूबर को निधन हो गया था। धरती पुत्र पंचतत्व में विलीन हो गए। सोमवार को अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को विसर्जित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सैफई में मुलायम सिंह यादव के शुद्धि संस्कार के बाद अस्थि कलश लेकर अखिलेश यादव देहरादून के लिए रवाना हुए।

शुद्धि संस्कार होने के बाद अखिलेश यादव परिवार सहित हरिद्वार पहुंचे। वह निजी विमान से जौलीग्रांट से हरकी पैड़ी पर लगभग साढ़े 12 बजे पहुंचे।

ये भी पढ़ें…Congress President Election:  आज वोट करेंगे पीसीसी सदस्य, जानिए उत्तराखंड में किसका पलड़ा है भारी

यहां हरिद्वार के चंडी घाट पर रामगोपाल यादव पहले से मौजूद रहे। यहां मुलायम सिंह यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई। इस दौरान उत्तराखंड समाजवादी पार्टी पदाधिकारी भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने हरिद्वार पहुंचे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here