[ad_1]
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर दिया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में मनसुख मंडाविया, नरेंद्र सिंह तोमार, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और अन्य हितधारक भी मौजूद रहे। बीते लंबे समय से देश भर में कई किसान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार अब खत्म हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। वहीं कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में 12वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। अगर आपके खाते में भी 12वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसी कड़ी में आज हम आपके साथ पीएम किसान हेल्पडेस्क के कुछ नंबरों को साझा कर रहे हैं।
इन नंबरों पर कॉल करके आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। अगर आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त नहीं आई है। ऐसे में पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के टोल फ्री नंबर 18001155266 पर कॉल करके भी अपनी समस्या के बारे में बता सकते हैं। इसके अलावा आपके पास अपनी समस्या का समाधान पाने का दूसरा विकल्प भी है।
[ad_2]
Source link