[ad_1]

श्रीचंद कृपलानी
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
प्रतापगढ़ शहर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को संबोधित करने के दौरान श्रीचंद कृपलानी की जुबान फिसल गई। कृपलानी के बयान ‘जहां-जहां पांव पड़े संतों के वहां-वहां बंटाधार’ पर कांग्रेस हमलावर हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी के पैर पड़े हैं, वहां-वहां कांग्रेस की सरकार नहीं आई है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘जहां-जहां पांव पड़े संतों के वहां-वहां बंटाधार’ हुआ है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं ने वसुंधरा सरकार में मंत्री रह चुके श्रीचंद कृपलानी को घेरना शुरू कर दिया। संतों के खिलाफ टिप्पणी करने पर कृपलानी ट्रोल हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे माफी की मांग कर रहे हैं।
प्रतापगढ़ शहर में भाजपा ने जन आक्रोश रैली का आयोजन किया। इस रैली में कई बड़े नेताओं ने भी भाग लिया। भाजपा नेताओं गहलोत सरकार और स्थानीय विधायक रामलाल मीणा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के बाद शहर के गांधी चौराहे पर जनसभा का भी आयोजन हुआ। अब श्रीचंद कृपलानी के बयान पर कांग्रेस भाजपा को घेर रही है।
[ad_2]
Source link