Home Sports Syed Mushtaq Ali Trophy: युवा यश धुल की तूफानी पारी से दिल्ली ने पुडुचेरी को आसानी से हराया

Syed Mushtaq Ali Trophy: युवा यश धुल की तूफानी पारी से दिल्ली ने पुडुचेरी को आसानी से हराया

0
Syed Mushtaq Ali Trophy: युवा यश धुल की तूफानी पारी से दिल्ली ने पुडुचेरी को आसानी से हराया

[ad_1]

हाइलाइट्स

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में रविवार को कई मैच खेले गए
त्रिपुरा को हैदराबाद ने 5 विकेट, पंजाब ने गोवा को 9 विकेट से शिकस्त दी
उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 10 विकेट से हराया

जयपुर. भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले युवा बल्लेबाज यश ढुल की 46 गेंद में 71 रन की तूफानी नाबाद पारी की बदौलत दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के एक मैच में रविवार यानि 16 अक्टूबर को यहां पुडुचेरी को सात विकेट से करारी शिकस्त दी. पुडुचेरी ने परमेश्वरन शिवारमन की 30 गेंद में 43 रन और मारीमुथु विग्नेश्वरण की 21 गेंद में 39 रन की पारी के दम पर 8 विकेट पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 19.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान 4 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर लिया. टूर्नामेंट में पहले ही एक अर्धशतक लगा लगा चुके धुल ने रविवार को अपनी पारी में 10 शानदार चौके जड़े और टीम को जिताकर ही लौटे.

Syed Mushtaq Ali Trophy: कर्नाटक के तेज गेंदबाज ने महज 11 रन देकर उड़ा दिए 5 विकेट, टीम को मिली जीत

सौराष्ट्र का दमदार प्रदर्शन, गुजरात को 3 विकेट से हराया

 आयुष बडोनी ने खेली उपयोगी पारी
दिल्ली को जब जीत के लिए 33 गेंद में 56 रन की दरकार थी तब कप्तान नीतिश राणा (26 गेंद में 36 रन बनाकर) पवेलियन लौट गये। इसके बाद हालांकि आयुष बडोनी ने तेजी से रन बनाना जारी रखा. वह 15 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले दिल्ली ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिसमें नवदीप सैनी ने 37 रन देकर 3 और इशांत शर्मा ने 26 रन देकर एक विकेट लिया.

ग्रुप के अन्य मैचों में त्रिपुरा को हैदराबाद ने पांच विकेट जबकि पंजाब ने गोवा को नौ विकेट से शिकस्त दी। उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 10 विकेट से हराया.

Tags: Cricket news, Hindi Cricket News, Syed Mushtaq Ali T20 tournament, Syed Mushtaq Ali Trophy

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here