[ad_1]
हाइलाइट्स
2022 में टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा 2 बार शून्य पर आउट हुए हैं
क्लूजनर ने कहा- रोहित को तेजी से रन बनाने की कोई जरूरत नहीं है
रोहित इस साल टीम इंडिया के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप की शुरुआत हो चुकी है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई में टीम इंडिया अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है. रोहित शर्मा अपने करियर में पहली बार किसी वर्ल्ड कप की जिम्मेदारी संभालेंगे. इस साल उम्मीद है कि वह विश्व कप दिलाने में कामयाब होंगे. इन सब के बीच दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज लांस क्लूजनर (Lance Klusener) को लगता है कि रोहित शर्मा को तेज खेलने की कोई जरूरत नहीं हैं.
लांस क्लूजनर ने News18 के साथ बातचीत के दौरान कहा,” रोहित को पावरप्ले में गेंदबाजों पर हमला करने की जरूरत नहीं है. वह पिछले 25-30 मैचों में कंसिस्टेंट नहीं रहे हैं, जितना वह चाहते हैं. लेकिन मेरी रोहित को सलाह है कि वह जैसा खेलते थे वैसा ही खेलें”.
क्लूजनर ने आगे कहा,” उन्हें तेजी से रन बनाने की कोई जरूरत नहीं है. वह आसानी से आक्रमक और अच्छा खेल रहे हैं. उन्हें गेम में चेंज लाने की जरूरत नहीं है. वो टीम के लिए मैच विनर खिलाड़ी हो सकते हैं. अगर पावरप्ले का फायदा उठाना है और रन बनाने हैं तो इसकी जिम्मेदारी किसी और खिलाड़ी को लेनी होगी”.
बता दें कि साल 2022 में टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा 2 बार शून्य पर आउट हुए हैं. उन्होंने इस सीजन 23 मैचों में 540 रन बनाए हैं. वह 25.71 की औसत से इस साल टीम इंडिया के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. बात करे रोहित के अंतरराष्ट्रीय करियर की तो उन्होंने भारत के लिए 134 टी20 इनिंग्स में कुल 3737 बनाए हैं. जिनमें 4 शतक भी शामिल हैं.
रोहित की अगुआई में भारतीय टीम 23 अक्टूबर को पहले मैच में पाकिस्तान को हराकर पिछले साल मिली 10 विकेट से हार का बदला जरूर लेना चाहेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 16, 2022, 21:36 IST
[ad_2]
Source link