[ad_1]

लोगन वान बीक
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत रविवार (16 अक्तूबर) को हुई। पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। नामीबिया ने श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट के पहले ही मैच में उलटफेर कर दिया। वहीं, दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड ने यूएई को हराया। दूसरे मैच के दौरान नीदरलैंड के एक खिलाड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उसका नाम लोगन वान बीक है।
दरअसल, लोगन वान बीक पिछले महीने भारत के दौरे पर आई न्यूजीलैंड ए टीम के सदस्य थे। उन्होंने 27 सितंबर को भारत ए के खिलाफ मैच भी खेला था। उस समय किसी को यह अंदाजा नहीं था कि यह खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगा, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम से नहीं। लोगन वान बीक नीदरलैंड की ओर से उतरे। मध्यम गति के इस गेंदबाज ने यूएई के खिलाफ दो ओवर में 19 रन दिए।
[ad_2]
Source link