Home Sports T20 World Cup SL vs NAM Predicted Playing XI: श्रीलंका बनाम नामीबिया में टक्कर… ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

T20 World Cup SL vs NAM Predicted Playing XI: श्रीलंका बनाम नामीबिया में टक्कर… ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

0
T20 World Cup SL vs NAM Predicted Playing XI: श्रीलंका बनाम नामीबिया में टक्कर… ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

[ad_1]

हाइलाइट्स

श्रीलंका बनाम नामीबिया की टीमों में टक्कर आज
दासुन शनाका की टीम के हौसले बुलंद हैं
नामीबिया ने वॉर्मअप मैच में आयारलैंड को हराया

नई दिल्ली. मौजूदा एशियाई चैंपियन दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंकाई क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप पहले राउंड के मुकाबले में नामीबिया से भिड़ेगी. यह मुकाबला रविवार (16 अक्टूबर) को गीलॉन्ग के सिमंड स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरी बार आमने सामने होंगी. इससे पहले दोनों की टक्कर पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2021 के पहले राउंड में हुई थी जहां श्रीलंका 7 विकेट से विजयी रहा था.

दोनों टीमों को यूएई और नीदरलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. ग्रुप में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सुपर 12 के लिए क्वालीफाई करेंगी. सुपर 12 राउंड के मुकाबले शनिवार से खेले जाएंगे. दोनों टीमों ने इससे पहले एक एक वॉर्मअप मैच खेले और दोनों का उसमें जीत मिली. श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 33 रन से हराया. कुसल मेंडिस और वानिंदु हसरंगा ने उस मुकाबले में बल्ले से कमाल दिखाया था.

नामीबिया ने आयरलैंड को हराया
दूसरी ओर नामीबिया ने अपने पहले वॉर्मअप मैच में आयरलैंड को 11 रन से पराजित किया. नामीबिया ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर 138 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया था.

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: पथुम निसंका, दनुष्का गुणातिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान) धनंजय डिसिल्वा, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर) , महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका,

नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), दीवान ला कॉक, जेजे स्मिट, डेविड वीज, माइकल वैन लिंगेन, निकोल लॉफ्टी ईटन, जेन ग्रीन, जान फ्रिलिंक, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, बेन शिकोंगो.

Tags: Dasun Shanaka, Namibia, Sri lanka, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here