Home Breaking News Weekly Wrap: एकता कपूर को SC की फटकार और शर्लिन ने बढ़ाईं बिग बॉस की मुश्किलें, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

Weekly Wrap: एकता कपूर को SC की फटकार और शर्लिन ने बढ़ाईं बिग बॉस की मुश्किलें, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

0
Weekly Wrap: एकता कपूर को SC की फटकार और शर्लिन ने बढ़ाईं बिग बॉस की मुश्किलें, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

[ad_1]

मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में कोई न कोई हलचल होती ही रहती है। फैंस भी सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। इस हफ्ते मनोरंजन जगत में बहुत कुछ हुआ। एक तरफ एकता कपूर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार लगी है तो वहीं, सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज डेट में बदलाव करके फैंस को उदास कर दिया है। वीकली रैप के जरिए हम आपको बीते हफ्ते में होने वाली 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तो चलिए बताते हैं आपको इस हफ्ते की कुछ चर्चित घटनाओं के बारे में…

एकता कपूर की वेब सीरीज XXX सीजन 2 को लेकर मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। आज सुप्रीम कोर्ट ने निर्माता एकता कपूर को वेब सीरीज में ‘आपत्तिजनक सामग्री’ को लेकर फटकार लगाई और कहा कि वह इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं। शीर्ष अदालत एकता कपूर द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी पर प्रसारित वेब सीरीज में सैनिकों का कथित रूप से अपमान करने और उनके परिवारों की भावनाओं को आहत करने के लिए उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को चुनौती दी गई थी। 

Ekta Kapoor: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई एकता कपूर को फटकार, कहा- आप देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और भाईजान सलमान खान के बीच क्लैश होने वाला है। दोनों की फिल्में- ‘पठान’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ एक दूसरे से टकराने वाली हैं। वैसे यह भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर नहीं बल्कि आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप के दौरान होने वाली है। दरअसल, जिस दिन क्रिकेट के मैदान पर भारत बनाम पाकिस्तान का युद्ध होगा उसी दिन बॉलीवुड के दोनों खान के बीच टक्कर होगी। मसलन, भारत-पाकिस्तान के मैच वाले दिन ही दोनों की आगामी फिल्म का टीजर जारी होगा। बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान और सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में शाहरुख कैमियो करने वाले हैं। 

Salman vs Shahrukh: होने वाली है साल की सबसे बड़ी टक्कर, भारत-पाकिस्तान मैच के दिन भिड़ेंगे सलमान-शाहरुख

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता की मशहूर फ्रेंचाइजी टाइगर 1 और 2 रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज की तीसरी फिल्म टाइगर 3 का फैंस इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सलमान खान ने इस फिल्म को लेकर बड़ा धमाका किया है। दबंग खान ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया है। लेकिन टाइगर 3 के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा। 

Tiger 3: दिवाली से पहले सलमान खान ने किया बड़ा धमाका, अब इस दिन सिनेमाघरों में दहाड़ेगी ‘टाइगर 3’

मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। बीते दिनों ही भारत की तरफ से गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ को ऑस्कर के लिए भेजा गया है। इस फिल्म के लीड एक्टर राहुल कोली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। क्यूट राहुल कैंसर से पीड़ित थे। राहुल के पिता के मुताबिक, उन्हें बार-बार बुखार आ रहा था। इसके बाद ही उन्हें खून की उल्टियां होने लगी थीं। बता दें कि राहुल की आखिरी फिल्म तीन दिन बात सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Chhello Show Actor Dead: ऑस्कर गई ‘छेल्लो शो’ के चाइल्ड आर्टिस्ट राहुल कोली का निधन, कैंसर से थे पीड़ित



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here