[ad_1]
हाइलाइट्स
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज में हुआ था विवाद
ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड ने इस बात पर माफी मांगी है
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई हालिया टी20 सीरीज काफी चर्चा में रही थी. 12 अक्टूबर को दोनों देशों के बीच खेली गई 3 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में एक विवाद पैदा हो गया था. ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने इंग्लैंड के गेंदबाज के साथ कुछ ऐसा किया था जिसके लिए उनकी हर तरफ आलोचना हुई. अब टी20 विश्व कप शुरू होने से पहले उन्होंने अपनी गलती मानी है और स्वीकार किया कि ऐसा नहीं करना चाहिए था.
ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले इंग्लैंड के खिलाफ मेजबान टीम ने एक टी20 सीरीज खेली थी. इस सीरीज के पहले मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर वेड ने इंग्लैंड के गेंदबाज मार्क वुड को कैच लेने से रोकने के लिए धक्का दिया था. मेहमान टीम के कप्तान जोस बटलर चाहते तो इसके खिलाफ अपील कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया था.
वेड ने इस मामले पर अपनी बात सामने रखी है. cricket.com.au से कहा, “जब मैंने मैच के बाद इस चीज को देखा तो यह बहुत ही गंदा दिख रहा था. ये एक ऐसी चीज थी जो काफी जल्दी में हो गया. जब मैं मैदान से बाहर निकला तो मुझे केन रिचर्ड्सन ने कहा था, आपने उनको दरअसल धक्का दिया. फिर मैंने इस पर कहा था ना, मैंने ऐसा नहीं किया. मैच के बाद मैंने इस चीज का वीडियो देखा, रिप्ले देखने के बाद फिर यह महसूस हुआ कि अरे हां, मैंने तो ऐसा ही किया.”
आगे उन्होंने कहा, “(वुड के गेंद की रफ्तार 150 kph की थी) वो गेंद काफी तेज थी और वहां पर दर्शक भी काफी संख्या में मौजूद थे. पहले तो मुझे इस बात का पता नहीं चला कि मैंने गेंद को मारा है या नहीं. यह गेंद मेरे सिर पर काफी तेजी से लगी थी. इसने थोड़ी देर के लिए मेरी तो घंटी बचा दी थी. मैं विकेट की तरफ गिर रहा था, वार्नर ने मुझे वापस भेजा, मैं मुड़ा और फिर देखा कि प्वाइंट मेरी तरफ दौड़ा आ रहा है.”
Ind vs Aus Warm up: टीम इंडिया की ऐसी घातक गेंदबाजी, 10 रन नहीं जोड़ पाए 5 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
“इसके बाद तो मुझे ये भी नहीं पता था कि मैं रन आउट होने वाला हूं या गेंद आखिर है कहां पर. तो ये सारी जो भी चीजें हैं बिल्कुल ऐसे ही हुईं थी. इसके अगले ही मिनट में मैं जमीन पर था और उपर देखा और गेंद नीचे की तरफ आ रही थी.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia vs England, England vs Australia, Mark Wood, Matthew wade
FIRST PUBLISHED : October 17, 2022, 21:29 IST
[ad_2]
Source link