[ad_1]
मेलबर्न. टी20 विश्व कप 2007 के फाइनल मैच में जोगिंदर शर्मा की गेंद पर मिस्बाह-उल-हक का रिवर्स लैप शॉट खेलना और फिर श्रीसंत के हाथों कैच आउट होना… ये वो लम्हा था जो भारत और पाकिस्तान दोनों के अधिकांश क्रिकेट प्रशंसकों की यादों में हमेशा के लिए बस गया. उस एक पल में हर तरफ दर्द और उल्लास माहौल छाया हुआ था – यह एमएस धोनी की अगुवाई में युवा भारतीय टीम के लिए जीत का अविस्मरणीय क्षण और पाकिस्तान के लिए भूलने वाला मैच, खासकर मिस्बाह के नजरिए से. इस मैच के 15 साल बाद, पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज, ने खेल से संन्यास ले लिया था… लेकिन उन्हें अब भी इस बात का अफसोस है कि उन्होंने विकेट के पीछे वो शॉट खेला था.
इसी से जुड़ा एक मिलियन डॉलर सवाल जब वसीम अकरन ने मिस्बाह से पूछा, तो उन्होंने इसका मजेदार जवाब दिया. पाकिस्तान के दोनों ही पूर्व क्रिकेटर ए स्पोर्ट्स के टी20 वर्ल्ड कप पैनल का हिस्सा थे, जहां अकरम जानना चाहते थे कि पाकिस्तान के मौजूदा बल्लेबाजों ने टी20 क्रिकेट में रिवर्स स्कूप या स्वीप जैसे ऑर्थोडॉक्स शॉट खेलने की हिम्मत क्यों नहीं दिखाई.
VIEDO: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप को बताया ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’
एक मुस्कान के साथ, मिस्बाह ने जवाब दिया कि भारत के खिलाफ 2007 के फाइनल के बाद, पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने जोखिम लेना बंद कर दिया. फिर उन्होंने कहा कि आज तक उनसे पूछा जा रहा है कि उन्होंने वह शॉट क्यों खेला. अनुभवी बल्लेबाज ने कहा कि प्रशंसक टूर्नामेंट में उनके द्वारा बनाए गए चौकों और छक्कों या रनों की संख्या भूल गए और उस स्कूप शॉट के लिए उनकी आलोचना की. इसके साथ ही भारत के खिलाफ 2007 टी20 विश्व कप फाइनल और उस स्कूप शॉट को याद करते हुए मिस्बाह-उल-हक ने खुलासा किया कि वे अपने जीवन में उस शॉट को खेलने में कभी फेल नहीं हुए थे.
यहां पढ़ें सवाल और जवाब
वसीम अकरम ने पूछा: यह एक मिलियन डॉलर का सवाल है. मैं समझता हूं कि आप सबसे अनुभवी हैं, आप अपने खेल को जानते हैं और आप अपनी कमजोरी और ताकत को जानते हैं. लेकिन हमारे क्रिकेट में मैंने कभी किसी को रिवर्स लैप या स्वीप शॉट लगाते नहीं देखा. मुझे पता है कि वे मिड-ऑन, मिड-ऑफ, स्क्वायर लेग और मिड-विकेट की ओर क्रिकेटिंग शॉट हिट करते हैं…
मिस्बाह उल हक ने जवाब दिया: 2007 फाइनल के बाद अन्य खिलाड़ियों ने उस तरह से शॉट मारना छोड़ दिया है.
विराट कोहली क्या टी20 वर्ल्ड कप के बाद लेंगे संन्यास? कोच ने कर दिया खुलासा
वसीम अकरम: ओह… अब मुझे याद आ गया.
मिस्बाह उल हक ने कहा: ‘लोगों ने देखा की इसे जीने नहीं दे रहे हैं तो हम भी नहीं मारेंगे. मैंने जो 15 चौके मारे, वे किसी को याद नहीं. मैंने जिंदगी में वो शॉट कभी मिस नहीं किया था. अगर में सामने मारता, उधर भी तो फील्डर थे. अगर स्पिनर बॉलिंग कर रहा और फाइन लेग सर्कल में गैप है, मैं उसके ऊपर से मार सकता था, वो भी फ्लाइट बॉल को. मैं सही तरीके से शॉट को नहीं खेल पाया.’
टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रनों से हराकर खिताब जीत लिया था. पहले खेलते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 3 गेंद बाकी रहते 152 रनों पर ऑलआउट हो गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Misbah ul haq, Pakistan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Wasim Akram
FIRST PUBLISHED : October 17, 2022, 12:08 IST
[ad_2]
Source link