Home Breaking News CNG : पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी, 17 दिन में फिर बढ़े दाम, घरेलू गैस पीएनजी के दाम तीन रुपए से अधिक बढ़े

CNG : पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी, 17 दिन में फिर बढ़े दाम, घरेलू गैस पीएनजी के दाम तीन रुपए से अधिक बढ़े

0

[ad_1]

सीएनजी स्टेशन

सीएनजी स्टेशन
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

ग्रीन गैस कंपनी ने 17 दिन में दूसरी बार सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। नई कीमतें सोमवार से लागू भी कर दी गई हैं। जिसके बाद अब सीएनजी लखनऊ में पेट्रोल से मंहगी हो गई है। शहर में पेट्रोल की कीमत 96 रुपए 53 पैसा प्रति लीटर है जबकि सीएनजी दो रुपए प्रति किलो बढ़ने केबाद अब 97 रुपए प्रति किलो हो गई है।

पिछली बार ग्रीन गैस कंपनी ने 30 सितंबर को सीएनजी और पीएनजी केदामों में बढ़ोत्तरी की थी। अभी एक महीना भी नहीं हुआ और फिर बढ़ोत्तरी कर दी है। अभी तक कंपनी हर महीने के अंत में ही कीमतों में बदलाव करती थी जो महीने की पहली तारीख से लागू होती थीं मगर इस बार 17 दिन में कीमतों बढ़ोत्तरी कर बदलाव कर दिया।

ग्रीन गैस कंपनी के एजीएम मार्केटिंग प्रवीन सिंह ने बताया कि गैस की खरीद मूल्य में बढ़ोत्तरी के कारण सीएनजी और पीएनजी की कीमतों सोमवार से बढ़ोत्तरी कर दी गई है। लखनऊ आगरा व उन्नाव में सीएनजी अभी तब 95 रुपए प्रति किलो थी जो अब दो रुपए बढ़ोत्तरी के बाद 97 रुपए प्रति किलो हो गई है।

अयोध्या में अब तक 96 रुपए 45 पैसा प्रति किलो सीएनजी थी जो अब दो रुपए बढ़ने के बाद 98 रुपए 45पैसा प्रति किलो हो गई है। वहीं घरेलू गैस पीएनजी की कीमत में 3.30 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद अब नई कीमत 58.30 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर हो गई है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here