Home Sports IND vs AUS Warm Up Match: 5वें ओवर में खुला रोहित का खाता, पिछली 10 पारी में 1 अर्धशतक; कप्तान के फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन

IND vs AUS Warm Up Match: 5वें ओवर में खुला रोहित का खाता, पिछली 10 पारी में 1 अर्धशतक; कप्तान के फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन

0
IND vs AUS Warm Up Match: 5वें ओवर में खुला रोहित का खाता, पिछली 10 पारी में 1 अर्धशतक; कप्तान के फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच वॉर्मअप मैच खेला गया
रोहित शर्मा 107 के स्ट्राइक रेट से 15 गेंद में 14 रन बना पाए
पिछली 10 पारियों में रोहित महज एक अर्धशतक लगा पाए हैं

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा मैदान में वॉर्मअप मैच खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की. केएल राहुल तो अच्छी लय में नजर आए. लेकिन रोहित शर्मा रंग में नहीं दिखे. वो एक-एक रन के लिए संघर्ष करते दिखे. राहुल ने तो 33 गेंद में 57 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. लेकिन, भारतीय कप्तान रोहित 14 गेंद में 15 रन बना पाए. उनका स्ट्राइक रेट 107 का रहा. उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया.

रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ने पहले चार ओवर में 47 रन जोड़े. इसमें से अकेले 43 रन केएल राहुल के बल्ले से आए. इस ओवर तक रोहित का खाता तक नहीं खुला था और वो 4 गेंद खेल चुके थे. पांचवें ओवर में जाकर रोहित का खाता खुला. अगले ओवर में जरूर उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल की लगातार दो गेंद पर चौका और छक्का जड़ा. यह ओवर खत्म हुआ तो रोहित का स्कोर 9 गेंद पर 13 रन पहुंच गया था. हालांकि, इसके बाद वो एक-एक रन के लिए संघर्ष करते नजर आए और भारतीय पारी के 9वें ओवर में एश्टन एगर की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने के चक्कर में डीप मिडविकेट पर कैच आउट हो गए. इस तरह रोहित की पारी का अंत हुआ. वो 14 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए.

T20 world Cup Hamare Nayak: क्या सूर्यकुमार भारत के नए युवराज साबित होंगे? युवी ने 2007 में विरोधी टीमों में भर दी थी दहशत

केएल राहुल की चमक लौटी, 4 मैच में 4 अर्धशतक, टीम इंडिया को था इसी का इंतजार-

राहुल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 78 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसमें से 57 रन तो अकेले राहुल के बल्ले से निकले थे. बता दें कि पिछली 10 पारियों में रोहित ने महज एक अर्धशतक लगाया है. उन्होंने टी20 में पिछला अर्धशतक श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के मैच में लगाया था. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में भी वो 3 रन बनाकर आउट हो गए थे. टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया आने से पहले रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 की सीरीज में भी बल्ले से नाकाम रहे थे. वो 3 मैच में से दो में खाता तक नहीं खोल पाए थे.

Tags: India vs Australia, KL Rahul, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here