[ad_1]

मेरठ शहर।
– फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
विस्तार
Meerut News: मेरठ की हवा सोमवार को देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी 162 शहरों की सूची में प्रदूषण के मामले में मेरठ नंबर एक पर रहा। औसत एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 339 रहा तो शाम सात बजे 345 पहुंच गया। शहर की गंगानगर आवासीय कॉलोनी में यह 425 दर्ज किया गया।
प्रदूषण पर काबू के लिए एक अक्तूबर से ही गेप गेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू किया गया था। इसके बावजूद दिन पर दिन वायु प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। आसपास के जिलों के हालात भी ठीक नहीं। मुजफ्फरनगर 318 एक्यूआई के साथ दूसरे नंबर पर रहा।
वहीं शामली 305 के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सुबह व शाम के समय में प्रदूषण के चलते स्मॉग का असर भी दिखाई देने लगा है। लोगों को हवा में धूल और धुएं के कणों की वजह से आंखों में जलन व सांस लेने में तकलीफ हुई। मेरठ-पौड़ी मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से गंगानगर कॉलोनी की हवा सोमवार को शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। पल्लवपुरम में एक्यूआई 305, जयभीमनगर में 304 दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा
[ad_2]
Source link