[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान के पूर्व ओपनर सईद अनवर ने ट्विटर पर गुस्सा उतारा है
बीसीसीआई सचिव जय शाह के बयान से अनवर नाराज हैं
शाह ने साफ किया था पाकिस्तान जाकर भारत एशिया कप नहीं खेलेगा
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मंगलवार को बीसीसीआई सचिव जय शाह के बयान से बड़ा झटका लगा है. बोर्ड की एजीएम मीटिंग के बाद उन्होंने अगले साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप को लेकर जवाब दिया. जय ने साफ कहा भारतीय टीम उनके यहां जाकर नहीं खेलेगी. अगर जो एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाता है तो ही टीम हिस्सा लेगी. इस बयान के बाद से ही पाकिस्तान की तरफ से बयान शुरू हो गई है. पूर्व क्रिकेटर सईद अनवर ने इसको लेकर भड़ास निकाली.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ द्वीपक्षीय सीरीज खेलने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा लिया है. आईसीसी तक गुहार लगाने के बाद भी बीसीसीआई ने पाकिस्तान को साफ कर दिया है कि भारतीय टीम उनके यहां जाकर नहीं खेलेगी. इतना ही नहीं बोर्ड की नीति बिल्कुल साफ है कि बहुदेशीय टूर्नामेंट भी पाकिस्तान के बाहर होगी तभी टीम इंडिया उनके साथ खेलेगी.

जय शाह के बयान पर पाकिस्तान के पूर्व ओपनर सईद अनवर ने विवादित प्रतिक्रिया दी है. अनवर ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा, जब तमाम इंटरनेशनल टीम और इंटरनेशनल क्रिकेटर पाकिस्तान में आकर पाकिस्तान क्रिकेट लीग में खेलते हैं तो बीसीसीआई की परेशानी क्या है. अगर जो बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ न्यूट्रल वेन्यू पर जाकर ही खेलना चाहता है तो अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में पाकिस्तान भी न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेलना चाहेगा.
वहीं पाकिस्तान के टीवी चैनल जियो टीवी के हवाले से खबर आई है कि पीसीबी ने बीसीसीआई सचिव जय शाह के एशिया को पाकिस्तान से बाहर कराए जाने पर दिए गए बयान पर लाहौर में बैठक बुलाई थी. यहां चर्चा में तय किया गया है कि भारत एशिया कप को उनके देश से बाहर कराए जाने पर दबाव बनाता है तो फिर भारत में होने वाले 2023 वनडे विश्व कप का वह बहिष्कार करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Asia cup, BCCI, India vs Pakistani, Indian Cricket Team, Jay Shah, Pakistan Cricket Board, Pcb
FIRST PUBLISHED : October 18, 2022, 22:53 IST
[ad_2]
Source link