[ad_1]
अभिनेत्री वैशाली ठक्कर के निधन की खबर ने टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। 16 अक्तूबर के दिन 29 साल की वैशाली ने मौत को गले लगा लिया, जिसके बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस के अलावा, टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड कलाकारों ने वैशाली के निधन पर दुख जताया है। इसी कड़ी में अब अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने वैशाली के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें:- Vaishali Thakkar: वैशाली ठक्कर का पांच पेज का सुसाइड नोट आया सामने, पढ़ें हर शब्द में कितना दर्द था
यह भी पढ़ें:- Vaishali Takkar: आत्महत्या से एक दिन पहले वैशाली के पिता ने की थी राहुल को समझाने की कोशिश, भाई ने किया खुलासा
बता दें कि वैशाली अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़कर गई है, जिसमें अभिनेत्री ने पड़ोसी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। जांच के बाद पुलिस ने राहुल और दिशा पर धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी गिरफ्तारी की बात पुलिस नहीं कह रही है। राहुल प्लायवुड का बड़ा कारोबार है। वैशाली का परिवार 13 सालों से इंदौर में रहता है। वैशाली काम के सिलसिले में अक्सर मुंबई रहती थी। तनाव में रहने के कारण वे अपने काम पर भी ध्यान नहीं दे पा रही थीं।
[ad_2]
Source link