Home Breaking News Gujarat: सूरत में जयशंकर बोले- पड़ोसी हमारे साथ सहज, लेकिन वह देखना चाहेंगे कि उन्हें कहां से फायदा हो सकता है

Gujarat: सूरत में जयशंकर बोले- पड़ोसी हमारे साथ सहज, लेकिन वह देखना चाहेंगे कि उन्हें कहां से फायदा हो सकता है

0

[ad_1]

EAM Dr S Jaishankar

EAM Dr S Jaishankar
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

गुजरात के सूरत में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक पर चर्चा करते हुए वैश्विक मामलों में भारत की भूमिका पर कहा कि हमें आज अपने पड़ोसियों के साथ काम करना है… हमारे पड़ोसी हमारे साथ सहज हैं… लेकिन हमें यह भी समझना चाहिए कि पड़ोसी यह देखना चाहेंगे कि उन्हें कहां से फायदा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में दुखद चीजें हो रही हैं… लेकिन भारत तय नहीं कर सकता कि अफगानिस्तान में क्या हो रहा है, अफगानों को तय करना है कि अफगानिस्तान में क्या हो रहा है। भारत मुश्किल समय में अफगान लोगों की मदद कर सकता है। जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने विदेशों में रहने वाले भारतीयों में विश्वास की भावना जगाई है। सबका साथ, सबका विकास, सबकी सुरक्षा उनके कार्यकाल की एक सचाई है।

जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि आज सूरत में ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पुस्तक पर चर्चा करने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री जी से मेरे पहले संपर्क का विषय सूरत से संबंधित था। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि खुद लता मंगेशकर जी ने उन्हें जन आंदोलन और लोगों को एक साथ लेकर चलने का श्रेय दिया है, अमित शाह जी ने उनकी दूरदृष्टि और बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने की क्षमता की प्रशंसा की है। कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक उदय कोटक उनकी सामाजिक रूप से समावेशी व्यापार विकास की बात करते हैं और इंफोसिस के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष नंदन नीलेकणी उनके डिजिटल शासन के बारे में समझाते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here